कांग्रेस भवन में विधि विधान से सत्यनारायण पाठ…नव नियुक्त अध्यक्ष का बयान…शंखनाद से झूठ और भूत में बेचैनी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने शनिवार दोपहर हनुमान जन्मोत्सव पर कांग्रेस भवन में भगवान सत्यनारायण कथा पाठ सुना। हनुमान की आराधना के बाद पूजा हवन कर जिले के सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष की माता और पत्नी समेत बच्चों ने भी हवन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    26 मार्च को जोश खरोश के बीच सभी कांग्रेसियों को एक करने के बाद जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस भवन में सत्यनारायण पाठ सुना। इस दौरान विजय केशरवानी की धर्मपत्नी,माता और बच्चों ने भी हवन में भाग लिया। कांग्रेस भवन में शंख और मंत्रों के बीच विजय केशरवानी ने भगवान सत्यनारायण और हनुमान शक्ति और सामार्थ्य का आशीर्वाद मांगा। जिले के सभी नागरिकों के लिए मत्था टेका और सभी के लिए खुख समृद्धि के लिए वरदान मांगा।

                 विजय केशरवानी ने पूजा पाट के बाद बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय आम जनता का खुला दरबार है। पदभार ग्रहण करने के बाद मां के आदेशानुसार और जनहित को ध्यान में रखते हुए परिवार के साथ सत्यनारायण कथा पाठ सुना। कथा में कांग्रेस परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

          विजय के अनुसार पूजा पाठ को राजनीति के चश्मे से देखना ठीक नहीं। इतिहास गवाह है कि हर बड़े काम और युद्ध के पहले शंखनाद होता है। महाभारत में भी भगवान  कृष्ण ने शंखनाद किया था। आज भगवान विष्णु की कथा के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया गया है। मां समेत परिवार के सभी सदस्यों का भी आशीर्वाद साथ है।

                केशरवानी ने बताया कि कांग्रेस देश का बहुत बड़ा संगठित परिवार है। हम सभी लोग राहुल और सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में चुनाव के जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सत्यनारायण की कृपा से जनता भी परिवरत्न के लिए तैयार है। कथा से हमेशा जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। कितना भी विपरीत परिस्थिति क्यों ना हो जब कांग्रेस जैसे विशाल परिवार का एक -एक सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है तो जीत को दरवाजे तक आना ही होगा। सौभाग्य की बात है कि आज ही राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव है।आज हर कांग्रेसी राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा के झूठ के चक्र को तोड़ने के लिए तैयार है। हमने महावीर हनुमान को स्मरण कर झूठ के चक्र को तोड़ने का भी आशीर्वाद मांगा है।

                विजय केशरवानी के अनुसार सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। झूठ और भूत के पांव नहीं होते। शंखनाद से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है। भगवान का आशीर्वाद रहा तो प्रदेश के कोने कोने से जनता के सहयोग से भाजपा के झूठ और भूत को भगाकर ही दम लेंगे। केशरवानी ने कहा कि हनुमान बल, बुद्धि, उदारता, सहजता और सेवाभाव के देवता हैं। कांग्रेस के सिपाहियों ने आज हनुमान और सत्यनारायण की आराधना कर जनहित में निर्विध्न सफलता की कामना की है। इस दौरान सभी लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

close