पोलिंग बूथ मे दिव्यांगजनो को मिलेगी सुविधा

Shri Mi
2 Min Read

divyaangjan,bilaspur,election,bilaspur,chhattisgarhबिलासपुर।मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओँ को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न तहसीलों से पांच-पांच दिव्यांगजन भी उपस्थित हुये। कार्यशाला में दिव्यांग मतदाताओँ के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में चर्चा की गई। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने हेतु आवश्यक नीतियों के निर्धारण एवं कार्ययोजना निर्माण संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में दिव्यांगजनों ने मतदान केंद्रों में रैंप होने की आवश्यकता बताई। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि यथा संभव मतदान केंद्रों को भूतल पर बनाया जाता है। यदि भूतल संभव न हो तो लिफ्ट अथवा रैंप की व्यवस्था की जाएगी। मतदान केंद्रों में बनाए गए रैंप  मानकों के अनुरूप एवं सुविधाजनक बनाए जाएंगे। फिर भी किसी कारण से रैंप बनाया जाना संभव नहीं हुआ तो अस्थाई अथवा मोबाईल रैंप उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं को जानकारी दी गई कि व्हीलचेयर के लिये मतदान केंद्र के दरवाजे पर्याप्त चौड़े रखे जाएंगे।

मतदान के समय मतदान केंद्र में निशक्तजनों की संख्या के आधार पर व्हीलचेयर, ट्रायसायकल की व्यवस्था, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी  उपलब्ध करायी जाएगी। यदि किसी क्षेत्र मं बहुत अधिक संख्या में निशक्तजन निवासरत हैं तो उनके लिये अलग से मतदान केंद्र स्थापित किया जा सकता है। मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें प्रतीक्षा करने हेतु खड़ा नहीं किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close