सरकार बनाने में होगी मस्तूरी की भूमिका..संकल्प शिविर में बोले कांग्रेसी..बदलाव का मतलब खुशहाली..ना की दंगा फसाद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—वक्त है बदलाव का नारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया है। बदलाव का मतलब केवल सत्ता का बदलाव नही, बदलाव गरीबों,मजदूरों, किसानों, महिलाओं,पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन से है। बदलाव शिक्षा और स्वास्थ्य नीतियों के साथ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को लेकर है। यह बातें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के संकल्प शिविर के उद्घाटन के समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कही। भूपेश ने कहा मस्तूरी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। मुझे विश्वास कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      शिविर को संबोधित कर भूपेश ने कहा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। लोगों के बीच विधायक दिलीप लहरिया को बधाई देता हूं कि संकट के समय आपका आपके वोट का सम्मान करते हुए किसी व्यक्ति की बजाय पार्टी का साथ दिया। लहरिया ने दृढ़ता के साथ कहा भी था कि मस्तूरी की जनता ने पंजा छाप को जिताया है। इसलिए किसी व्यक्ति के बजाय कांग्रेस के साथ रहना पसंद करूंगा।

                     संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेष बघेल, वरिष्ठ नेता रविन्द्र चैबे, धनेन्द्र साहू, करूणा शुक्ला, राजेश तिवारी, विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेष महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेष सचिव रामशरण यादव, आशीष सिंह ठाकुर, जिलाअध्यक्ष विजय केषरवानी, संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

                                 शिविर के प्रारंभ में राजेश तिवारी न बूथ कमेटियों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी का अहसास कराया। पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने मोदी और रमन सरकार पर जमकर निशाना साधा। जुमलों की पोल खोलते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच संवाद करना सिखाया। केन्द्र सरकार के घोटालों का जिक्र किया। वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे ने प्रदेश सरकार को घोटालों और किसानों का आरोपी बताया। उन्होने कहा कि ऐसे सरकार और नेताओं से बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है। रमन सरकार के कारनामों को कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। चौक चौराहों और चैपाल पर छोटे छोटे ग्रुपों में मतदाताओं तक सरकार की करनी और कथनी की जानकारी दें। पूर्व प्रदेष अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा मस्तूरी की जनता ने पिछले चुनाव में 24 हजार वोटो से जीताकर दिलीप लहरिया को विधायक बनाया। आप सब चुनाव जीतना जानते हैं। केवल एकजुट होकर ही भाजपा के धन बल और जुमलों को नाकारा सकता है। कहने की जरूरत नहीं मस्तूरी की जनता इस बात को अच्छी तरह से  जानती है। बनने वाली सरकार में मस्तूरी की जनता का हाथ जरूर रहेगा।

                              समापन भाषण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि देश का सामाजिक सौहार्द खतरे में है। इस काम के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के नेता हैं। एक तरफ झूठ पर झूठ बोलकर सांप्रदायिक दंगे कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ सच बोलने वालों और जनता के बीच प्यार बांटने वाले हमारे नेता राहुल गांधी हैं। देश को निर्णय लेना होगा कि नेतृत्व झूठ बोलने वाला करेगा या सच बोलने वाला। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विजय केषरवानी ने किया। स्वागत भाशण विधायक दिलीप लहरिया ने दिया। आभार प्रदर्षन ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र षर्मा ने किया। कर्यक्रम में पूर्व विधायक देवचरण मधुकर, पूर्व विधायक अरूण तिवारी, राजकुमार अंचल, मनोहर कुर्रे,समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

close