पुलिस कप्तान के प्रयास से घर पहुंची बृद्धा..करनाल से मिला था वीडियो संदेश…परिवार से मिलकर नम हुई आंखे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने करनाल में भटक कर पहुंच गयी वृद्धा को परिजनों से मिलवा दिया है। वृद्ध महिला का नाम बैसाखा बाई है। वैसाखा की उम्र  80 साल से अधिक है। बैसाखा अपने बेटे सरवन के साथ दिल्ली में थी। इसी दौरान वह भटक कर करनाल पहुच गयी। भूपेन्द्र नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। भूपेन्द्र ने महिला से पूछताछ के बाद व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           भूपेन्द्र ने वीडियों में बताया कि वह छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिला के थाना रतनगढ़ की रहने वाली है। वीडिओ को पुलिस अधीक्षक आरीफ शेख ने गंभीरता से लिया। क्लिपिंग को थाना प्रभारी रतनपुर को भेजा। मामले में जानकारी देने को कहा।

                      जांच पड़ताल के बाद थाना प्रभारी रतनपुर ने पुलिस कप्तान को बताया कि महिला बैशाखा बाई के परिजनों का पता लगा लिया गया है। महिला का ससुराल ग्राम  बुडेना जांजगीर चाम्पा और मायका ग्राम बसहा थाना सीपत में है। बैशाखा बाई की बड़ी बेटी जवा बाई बालको में नॉकरी करती है।

  जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान आरिफ हुसैन शेख ने पुलिस की एक टीम करनाल को रवाना किया। बैसाखा बाई को आज बिलासपुर लाने के बाद उसके परिजनों को हवाले कर दिया।

close