कलामःआम आदमी ने भी चढ़ाया श्रद्धा सुमन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150728-WA0025बिलासपुर— महान वैज्ञानिक और भारत माता के महान सपूत एपीजे कलाम को आज आम आदमी पार्टी ने देवकीनंदन दीक्षित चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर चौक से गुजरने वाले आम और खास सभी लोगों ने भारत रत्न मिसालइल मैन को बड़े ही आदर के साथ याद किया। आम आदमी पार्टी के शोकसभा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महामहिम का फोटो और उनके आदर्श वाक्यों को तख्ती पर लिखकर अपना स्नेह प्रदर्शित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बारी बारी से अपने उदगार व्यक्त किये। आप नेताओं ने बताया कि कलाम भारत माता के सच्चे पुत्र और देशभक्त थे। उन्हें पाकिस्तान जैसे राष्ट्र ने कई बार डिगाने की कोशिश की लेकिन भारत माता के होनहार पुत्र ने तमाम पेशकश को ठुकराकर अपने आप को भारत भारतीय और भारतीयता के लिए समर्पित कर दिया। जीवन के अंतिम पल तक वे भारत की तस्वीर सवांरते रहे । शिलांग में भारत की तस्वीर बनाते हुए हमसे इतना दूर चले गये कि अब हमारे पास सिर्फ उनकी यादें रह गयी है।

                   आप नेताओं ने बताया कि कलाम सच्चे अर्थों में भारतीय थे। महापुरूष कभी किसी बंधन से बंधकर नहीं रहते। वे हंस की तरह अच्छी बातों को लेकर जन जन तक फैलाने का काम करते हैं। आप संयोजक नीलोत्पल शुक्ला ने बताया कि कलाम को छत्तीसग़ढ़ से गहरा अनुराग था। पुरखौती मुक्तांकन उनकी अवधारणा पर ही तैयार किया गया है। वे हमेशा कहते थे व्यक्ति यदि मन से जवान और ऊर्जा से भरा रहे तो हिमालय भी उसका रास्ता नहीं रोक सकता है। शुक्ला ने बताया कि उनका पूरा जीवन आज के आने वाले सदियों सदियों तक युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का काम करेगा।

                       कार्यक्रम में प्रथमेश मिश्रा,सुनील चिपड़े,प्रियंका मिश्रा,रविन्द्र श्रीवास्तव,सूर्या शर्मा,रविन्द्र सुमित,शुभम दिनेश दुबे समेत सामान्य नागरिक और अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने हीरो को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देकर याद किया।

close