मोबाइल पर यहाँ देख सकेंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का Live प्रसारण

Shri Mi
2 Min Read

Ipl, Ipl Auction Live, Ben Stokes, Chris Gayle, Hardik Pandya, Yuzvendra Chahal, Yuvraj Singh, Ms Dhoni,मुंबई।आईपीएल के 11वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुंबई तीन बार (2013, 2015 और 2017) खिताब अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई (2010, 2011) दो बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है।मुंबई एक बार उपविजेता रही है तो वहीं चेन्नई चार बार खिताब से चूकी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आठ आईपीएल खेले और टीम आठों बार प्लेऑफ में पहुंची। पिछले दो साल से यह टीम नहीं थी। स्पॉट फिक्सिंग मामले में इस पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। अब दो साल के बाद चेन्नई अपने पुराने रुतबे की वापसी की कोशिश मुंबई से मुकाबले से करेगी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

मोबाइल पर जियो और एयरटेल ने अपने ग्राहकों को आईपीएल मैच देखने की विशेष सुविधा दी है। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी इन मुकाबलों का लुत्फ उठाया जा सकता है। यूजर्स इनकी एप डाउनलोड कर मैच अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं।मुंबई ने पिछले सीजन के कई खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है। ऐसा ही कुछ चेन्नई ने किया है। उसने भी 2015 की अपनी टीम के कई अहम खिलाड़ियों को अपने पास रखा है। अंतर साथ खेलने का है। मुंबई के खिलाड़ी बिखरे नहीं थे जबकि चेन्नई के बिखर कर एक बार फिर साथ आए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close