सचिन त्रिपाठी बने संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ जिला सूरजपुर के अध्यक्ष.. केदार जैन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Chief Editor
सूरजपुर । जिले के ब्लॉक मुख्यालय में हुई संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ की संभागीय बैठक में संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने शिक्षाकर्मियों की उपस्थिति में सचिन त्रिपाठी को सूरजपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
यह जानकारी देते हुए गिरवर यादव ने बताया कि सूरजपुर जिले के पंचायत शिक्षक सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व को लेकर उत्साहित है। सचिन त्रिपाठी के अनुभव का लाभ सभी शिक्षा कर्मी साथियो को मिलेगा। सूरजपुर जिले में से ही माया जी को संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ का प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष व सादत अली को प्रांतीय महामंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने अपनी टीम को बढ़ाते हुए विकासखंड सूरजपुर-ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,  विकासखंड -ओड़गी मोहम्मद महमूद, विकासखंड-प्रतापपुर राजकुमार सिंह, विकासखंड -प्रेमनगर कमलेश यादव, विकासखंड-भैयाथान सुरेंद्र दुबे, ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया  है।सुरजपुर में संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने सूरजपुर जिले के शिक्षाकर्मियों के संघ में प्रवेश पर उन्हें विश्वास दिलाया कि जिला और प्रदेश स्तर की समस्याओं के लिए अब सूरजपुर जिले के शिक्षाकर्मियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।
 संघ जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि नई उर्जा व उत्साह के साथ मिलकर जिले की समस्याओं व समाधन के लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
 संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ आज की बैठक में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर,प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष जसपुर संतोष कुमार ताडे. विपिन पांडे, ममता मंडल, नसीमा बानो, कमल किशोर, राजेश कुमार सिंह, हरिशंकर परसाई,मोहम्मद समीर खान, भूपत सिंह,विक्रम सिंह तोमर, सतीश साहू,राकेश शुक्ला, मनोज कुशवाहा, दिल मोहब्बत मोहम्मद, अंसारी जितेंद्र यादव, गोविंद राजवाड़े,पंकज सिंह मुरलीधर चक्रधारी,विनोद सोनी, अजीत सिंह, जितेंद्र तिवारी, गणेश पांडे, चक्रधारी विनोद, सोनी,सुदर्शन दास, ओमप्रकाश जायसवाल, भैयालाल राजवाड़े, राधेश्याम साहू महेंद्र सिंह गजल पूनम सिंह,सीमा सोनी, इंदुमती सोनवानी,मानमती दुर्गा सिंह, मीनाक्षी दुबे, दुबे तिवारी आदि शिक्षा कर्मी उपस्थित थे।
close