संजीवनी को संजीवनी देने कूदे जोगी…स्वास्थ्य सचिव को लगाया फोन..कहा…सरकार बनते ही दूर होगी समस्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर–पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों के समर्थन में मरवाही विधायक अमित जोगी भी कूद गए हैं। सोमवार को धरना स्थल पहुंचकर अमित जोगी ने हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। 90 हज़ार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट वाली सरकार के पास गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए रूपए नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेता अमित जोगी ने इस दौरान लोगों के सामने सरकार की नाकामियों को गिनाया। उन्होने कहा कि सरकार पिछले 3 साल से संजीवनी ओर महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों को घूमा रही है। श्रम न्यायालय के आदेशों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। जीवीके कम्पनी अपने अनुबंधों और शर्तो के अनुसार कर्मचारियों को वेतन नही दे रही है। कर्मचारियों के हितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अमित जोगी ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी संजीवनी ओर महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

        जोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब बाय.बाय कहने का समय आ गया है। अबकी बार छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनेगी। संजीवनी और महतारी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। हडताल कर रहे कर्मचारियों की मांगों को लेकर अमित जोगी ने स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव से दूरभाष पर बातचीत की।

Share This Article
close