केन्द्रीय विश्वविद्यालय में शार्ट सर्किट से आग…छात्रों ने मिलकर बचाया लायब्रेरी..टेस्ट में फेल हुआ अग्निशामक यंंत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—गुरूघासीदास विश्वविद्याल में सुबह करीब 11 बजे के आस पास सेन्ट्रल लायब्रेरी में आग लग गयी। अचानक आग लगने से लोगों में अपरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रपरिषद के सदस्यों ने अवगत कराया। जानकारी मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच आग पर काबू करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के केन्द्रीय ग्रन्थालय में आग लगने से आस पास अपरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही छात्र परिषद के नेताओं ने पहले तो आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रसाथ मामले की जानकारी सुरक्षा अधिकारियोंं को दी। शार्ट सर्किट लगने के बाद ग्रन्थालय में लगी आग को अग्निशामक से बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोशिश के बाद भी अग्निशामक ने काम नहीं किया।

                   आग को किसी तरह छात्रों के सहयोग से काबू पर पाया गया। छात्रों ने एकजुट होकर रेत और पानी से आग को किसी तरह नियंत्रित किया। फिलहाल घटना के बाद अग्निशामक यंत्र बिगड़ने से छात्र परिषद में आक्रोश है। छात्र परिषद के नेताओं ने बताया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की पोल खुल गयी। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर छात्रों ने छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की है।

        छात्र परिषद के नेताओं ने घटना के बाद पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को आगाह किया है। साथ ही विभागों , ग्रंथालयों , सभागार और खेल परिसरों में अग्निशामक की  व्यवस्था करने को कहा है।

close