Airtel का 2GB डेटा प्लान,पुराने प्लान में भी मिलेगा फायदा

Shri Mi
2 Min Read

मुंबई।एयरटेल ने एक बार फिर आईपीएल में एक और प्लान लॉन्च कर दिया है।इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की कीमत 249 रुपए है। इसके अलावा कंपनी ने अपने 349 रुपए वाले प्लान को भी अपडेट कर दिया है। अब इस प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीडा का 3GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें कुल 84GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में पहले रोजाना 2.5GB डेटा मिलता था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा कंपनी ने 499 रुपए का एक और प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 2GB डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही 100 लोकल और एसडीटी एसएमएस हर दिन इसके साथ दिए जाएंगे। यह ऑफर कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। एयरटेल यूजर्स किसी भी IPL मैच को लाइव देख सकते हैं। यह लाइव प्रसारण एयरटेल हॉटस्टार के साथ मिलकर दिखाएगा। IPL लाइव एयरटेल टीवी ऐप पर देख सकते हैं। दरअसल इसके लिए कंपनी ने अपने एयरटेल टीवी ऐप में अलग से एक सेक्शन बनाया है। यह सेक्शन ऐप को अपडेट करने के बाद मिल जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close