22 अपराधियों पर टूटा पुलिस का कहर..नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..नगद समेत नशे का जखीरा बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस ने चोरी छिपे गैर कानूनी तरीके से नशे का कारोबार करने वाले आदतन अपरादियों को घर में घुसकर पकड़ा है। धरपकड़ अभियान के तहत विभिन्न थानोें से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि आईजी दीपांशु काबरा और पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर नशे के सौदागरों और आदतन अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा की अगुवाई में 12 अप्रैल की रात्रि में नशे के सौदागरों को घर घुसकर पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अर्चना झा ने बताया कि 12 अप्रैल को रात्रि करीब 8 बजे से 60 पुलिस जवानों के साथ धर पकड़ अभियान चलाया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर डीएसपी खूँटियाँ, डीएसपी शिल्पा साहू, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आरपी शर्मा, सब पुलिस इंस्पेक्टर दुर्गा पटेल के सात रक्षा  टीम और क्राइम ब्रांच के कुल 60 जवानों को अभियान में लगाया गया।  अधिकारियों की टीम ने शहर के सभी संदिग्ध इलाक़ों में देर रात रेड कार्यवाही कर  22 आरोपियों की गिरफ़्तार किया है।  पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशे का जखीरा भी बरामद हुआ है।

                       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि छापामार कार्रवाई का केन्द्र विशेष रूप से तालापारा,मिनीबस्ती,सिरगिट्टी,तोरवा,,सकरी क्षेत्र को बनाया गया था। पुलिस जवानों ने आरोपियों को घर में घुसकर पकड़ा है।

                                     कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को विभिन्न स्थानो से भारी मात्रा में लाखों रूपए की नशे की दवाईयां मिली है। छापामर कार्रवाई में 22 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से करीब 40000 हजार रूपए नगद मिले हैं। इसके अलावा 13 मोबइल ब्त किया गया है। अर्चना जा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 22 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

close