मंत्री को देना चाहिए विकास का लेखा जोखा…कांग्रेसियों का पलटवार…शहर को बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस का तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेसियों ने एक बार फिर निकाय मंत्री पर धावा बोला है। कांग्रेसियों ने प्रेस नोट जारी कर हवाई जहाज के बयान पर कहा है कि मंत्री का बयान हवा हवाई है। क्योंकि विकास का सारा काम सिर्फ कागज पर ही है। इसलिए मंत्री को कांग्रेसियों की बात नहीं बल्कि कागज का हवाई जहाज दिखाई दे रहा है।

                     कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्री कागज पर हवाई अड्डा, कागज पर अरपा प्रोजेक्ट, कागज पर स्मार्ट सिटी, कागज प्रधानमंत्री आवास,शौचालय ही दिखेगा। क्योंकि शहर का विकास केवल हवा हवाई कांगजों पर ही हुआ है।

           कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मास्टर प्लान 8 साल के बाद आया जरूर लेकिन कागज पर ही है। चुनाव सामने  है इसलिए कुछ कहना जरूरी है। एक दिन पहले कल प्रेसवार्ता में मंत्री ने क्यों नहीं बतााया कि प्रदेश का दूसरा हवाई अड्डा बिलासपुर में क्यों नही खुला। 15 साल के कार्यकाल में कोई ऐसा काम बताएं जो धरातल पर उतरी हो। जनता जानती है कि भाजपा शासन काल में बिलासपुर का विकास नहीं केवल छलावा हुआ है।

   बिलासपुर शहर के सभी विकास के सभी बड़े प्रोजेक्ट, एसईसीएल, केन्द्रीय विश्व विद्यालय, एनटीपीसी सीपत, कांग्रेस सरकार की देन है। नगर पालिका से नगर निगम तक का सफर कांग्रेस सरकार की ही देन है। नगर निगम का विस्तार न कर निगम को नगर पंचायत बना दिया। कागजी बातें करना, कागजी सपने दिखाना और विकास के नाम पर कागजी घोड़े दौड़ाना बंद मंत्री को बंद करना होगा।

                              जनता ने सीवरेज प्रोजेक्ट में सारा दुख भोग लिया है। कमीशन के लिए योजनाओं का नाम लाओ, टेंडर करो और कमीशन से चुनाव लड़ो। यही सच्चाई है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाने की बजाए मंत्री को विकास कार्यों का ब्यौरा देना चाहिए था। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि  मंत्री का बयान कागजी है।

close