बिग बॉस 12 में होगा डबल धमाका,सलमान को मिल सकता है एक्स-गर्लफ्रेंड का साथ…

Shri Mi
2 Min Read

salman khan,blackbuck,case,jodhpur,court,verdict,case,5 aprilमुंबई।छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। बिग बॉस के 12वें सीजन में इस बार डबल धमाका होगा।बिग बॉस और सलमान खान कनेक्शन दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। शो को मज़ेदार बनाने वाले सलमान खान इस बार अकेले शो host नहीं करेंगे।ट्विस्ट से भरपूर इस शो में सलमान का साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ देती हुई नज़र आएंगी। खबरों के मुताबिक, डबल कंटेस्टेंट की तरह डबल होस्ट की प्लानिंग भी शो में की जा रही है।इस बार शो की थीम हमेशा की तरफ काफी दिलचस्प और ट्विस्ट से लबरेज़ है। इस बार शो में डबल धमाल मचाने के लिए अपने साथ एक पार्टनर को ले जाना होगा।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now

रियलिटी शो बिग बॉस वैसे अक्टूबर के महीने में शुरू होता है लेकिन इस बार प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसके ऑडिशन जल्द शुरू कर दिए गए हैं।पिछली बार बिग बॉस 11 का ख़िताब ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था। टीवी की ‘संस्कारी बहू’ हिना खान फर्स्ट रनर अप रही थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close