आप नेता ने कहा…विकास के नाम पर मजदूरों से ठगी…किया संघर्ष का एलान..कहा लोगों ने बनाया औजार..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—विश्व मजदूर दिवस पर आम पार्टी ने अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ झाडू़ फेरने का एलान किया है। आम आमदी पार्टी बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि सवा सौ साल बाद भी मजदूर वहीं खड़ा है। जहां पहले था। इसके लिए केवल और केवल मजदूरों की राजनीति करने वाले लोग जिम्मेदार है। यही कारण है कि मजदूर आज भी मजबूर है। जैसे कल तक मजबूर था।

                      आम आदमी पार्टी बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर ने बताया कि किसी भी देश और समाज की तरक्की किसानों और कामगारों की शक्ति और सामर्थ्य से आंकी जाती है। दुनिया में हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है। लम्बे चौड़े भाषण दिए जाते हैं। 12 महीने मेंं कम से कम 12 बार नेता लोग आंदोलन करते हैं। जब नेताओं की रोटी पक जाती है तो मजदूरों को मझधार में छोड़कर पल्ला झा़ड़ लेते हैं। देश की राजनैतिक पार्टियों ने मजदूरों को हमेशा वोट बैंक और स्वार्थ का औजार बनाया। स्वार्थ सिद्ध होने के बाद नेता सफलता की पोटली लेकर खिसक जाते हैं। मजदूर हमेशा की तरह अपनी परेशानियों को नीयति मानकर वहीं बैठा रह जाता है..जहां वह सवा सौ साल पहले बैठा था।

                  जसबीर ने बताया कि मजदूर के बिना देश और समाज के विकास की कल्पना नामुमकिन है। आजादी के बाद से आज तक देश में सर्वहारा वर्ग के हितों को लेकर कभी गंभीरता से सोचा ही नहीं गया। योजनाएं तो बनी लेकिन जमीन पर उतारी ही नहीं गयीं।

                                             मजदूरों के साथ अन्याय और अत्याचार देश हित के लिए ठीक नहीं है। मजदूरों के खिलाफ होने वाले अत्याचार और अन्याय के खिलाफ देश के प्रत्येक नागरिकों को ख़डा होना पड़ेगा। एक जुट होकर देशहित में मजदूरों के लिए लड़ना होगा।

                 जसबीर ने कहा कि एक मई को आम आदमी पार्टी की ईकाई श्रमिक विकास संगठन ने मजदूरों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ जंग का एलान किया है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे हिर्री स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में होगा। इस दौरान मजदूरों के हित को ध्यान में रखकर चर्चा होगी। चिंतन और मनन के बाद आंदोलन की रूप रेखा तैयार होगी। मजदूरों के न्याय के लिए संघर्ष का एलान किया जाएगा।

TAGGED: , , , ,
close