सारागांव सेक्शन में मुम्बई हावडा़ की 4 बोगी इंजन से अलग…यात्रियों की अटकी सांस..कपलिंग ठीक होते ही 1 घंटे बाद ट्रेन रवाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जांजगीर चांपा स्टेशन छोड़ते ही कुछ दूरी चलने के बाद शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस की एसी समेत चार बोगियां इंजन से अलग हो गयी। चूंकि ट्रेन की रफ्तार कम थी। किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। घटना करीब सवा दस बजे की है। गाड़ी जांजगीर चांपा से रवाना होकर रायग़ढ़ की तर तरफ जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी दो भागों में बंट गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मुम्बई से छूटकर हावाड़ा की तरफ जाने वाली गाडी संख्या 12869 सीएसटीएम-हावडा एक्सप्रेस निर्धारित समय पर जांजगीर की तरफ रवाना हुई। चांपा पहुंचने के बाद जैसे ही ट्रेन दस बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन यकायक रूक गयी। यात्रियों को हिचकोलों सामना करना पड़ा। इसके बाद डिब्बे में अफरा तफरी मच गयी।

   लोगों ने देखा कि मुख्य इंजन से एसी को मिलाकर चार बोगियां अलग हो चुकी हैं। झटका बहुत तेज था। यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। लोगों ने महसूस किया कि ट्रेन टकरा गयी है। इसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। नीचे उतरने के बाद लोगों ने देखा कि चार बोगियां इंजन से अलग हो चुकी हैं।

                     स्टेशन मास्टर और संरक्षा अधिकारी ने तत्काल मामले की जानकारी बिलासपुर स्टेशन प्रमुख को दी। खबर मिलते ही बिलासपुर से राहत देने वाली गाडी भी पहुंच गयी। तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन को करीब सवा घंटे बाद रवाना किया गया।

 कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

                     बिलासपुर रेल प्रशासन के जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सीएसटीसी हावड़ा ट्रेन के साथ हादसा किमी 656/20-18 सारागांव स्टेशन के समीप हुआ। सेक्शन में कोच नं एस 07 और एस 08 के मध्य की कपलिंग की नकल टूट गयी थी। जिसके कारण ट्रेन दो भागों में हो गयी। ट्रेन परिचालक ने मामले की जानकारी चालक को दी। परिचालक  और चालक ने सूझबूझ के साथ त्वरित कार्यवाही कर ट्रेन को नियंत्रित किया।

            संतोष कुमार ने बताया कि करीब सवा घंटे के अन्दर अंदर कपलिंग को रिप्लेस कर गाडी को रवाना किया गया।  घटना करीब 10 बजकर 12 मिनट पर हुई।  इस दौरान सेक्शन कुछ देर के लिए बंद रखा गया। किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। ट्रेन रवाना होने के बाद गाड़ियों का परिचालन निर्धारित समय पर हो रहा है।

close