बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल ने वार्ड क्रमांक एक विकासनगर में कार्यालय का उद्घाटन किया है। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए कार्यालय खोला गया है। इसके अलावा कार्यालय के खुलने से शासन की योजना को जन जन तक पहुंचाने में सहुलियत मिलेगी।
मनीष अग्रवाल ने बताया कि विकासनगर वार्ड क्रमांक में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भाजपा वार्ड कार्यालय जनता के हितों को ध्य़ान में रखकर खोला गया है। वार्ड कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य वार्ड की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। मनीष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को जन जन पहुंंचाएंगे। लोगों को योजनाओं से होने वाले फायदों की जानकारी भी देंगे।
देखने में आता है कि रोजमर्रा की समस्याओं से परेशान जनता का बहुत ज्यादा समय कार्यालयों के चक्कर काटने में खत्म हो जाता है। जिसके कारण जनता के अन्य जरूरी काम प्रभावित होते हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर वार्ड कार्यालय खोला गया है। कार्यालय पहुंंचकर जनता अपनी समस्या को रख सकती है। चाहे समस्या जिला प्रशासन से जुड़ी हो या फिर नगर निगम प्रशासन से संबधित हो। कार्यकर्ता लोगों की समस्या का निराकरण करेंगें।
मनीष ने बताया कि वार्ड भ्रमण के दौरान स्मार्ट कार्ड राशन कार्ड गरीबी रेखा कार्ड वोटर ID आधार कार्ड नहीं होेने की शिकायतें मिली थी। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर संगठन और निकाय मंत्री के आदेश पर बिलासपुर शहर के सभी वार्डों में भाजपा वार्ड कार्यालय खोलने का फैसला लिया गया। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 9 जरहाभाटा शिवनाथ मार्ग और अज्ञेयनगर,प्रदर्शनी नगर में वार्ड कार्यालय प्रारंभ किया गया है।
वार्ड कार्यालय में कार्यालय मंत्री और कार्यालय प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वार्ड के नागरिकों के कार्यों को विभागवार सुलझाएंगे। वार्ड में कार्यालय उद्घाटन के मौके पर एल्डरमैन मनीष अग्रवाल रमेश लालवानी अजीत सिंह भोगल सहदेव कश्यप आनंद दुबे सीमा पांडे सुखविंदर सिंह बिट्टू त्रिलोचन सिंह मुन्ना महाराज अभिषेक राम किशोर कुशवाहा चरणजीत सिंह शीरा प्रमोद शर्मा मोनू ठाकुर संजय गुप्ता ध्रुव कोरी चन्ना गोस्वामी सुशील श्रीवास्तव,विकास शुक्ला कलेश्वर सूर्यवंशी मदन रात्रे सूरज श्रीवास अरुण लश्कर समेंत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्ड के निवासी मौजूद ते।