उद्धव ठाकरे आएंगे बिलासपुर….? प्रदेश प्रमुख ने कहा…भाजपा की पिछलग्गु पार्टी नहीं है शिवसेना..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—  शिवसेना भाजपा की पिछलग्गु पार्टी नहीं है। हमारी छवि को बड़ी पार्टियों ने नुकसान पहुंचाया है। गुंडा उत्पाती तत्व के नाम से बड़ी पार्टियों ने बदनाम किया है। शिवसेना एनडीए में शामिल है। लेकिन हम लोग छत्तीसगढ़ में 80 विधानसभा में चुनाव लड़ेंगे। वह दिन भी आएगा कि हम राष्ट्रीय पार्टी बनेंगे। मेरे खिलाफ साजिश हुई। चार साल जेल में बिताया। यह बातें प्रदेश शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पत्रकार वार्ता में शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रमुख धनंजय परिहार ने कहा कि पिछली बार हम लोगों ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा। कुल तीन प्रतिशत वोट हासिल हुए। मेहनत करेंगे..पांच प्रतिशत वोट भी हासिल करेंगे। शिवसेना को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी दिलाएंगे। धनंजय परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना में शिवसेना का योगदान है। प्रदेश की जनता भी जानती है। इसका फायदा विधानसभा चुनाव में शिवसेना को मिलेगा।

        धनंजय परिहार ने बताया कि शिवसेना की छवि को बदनाम करने वालों में भाजपा जैसी पार्टियों का प्रमुख हाथ है। आज जो सरकार में मंत्री बनकर बैठे हैं उन्हें ना तो प्रदेश के हितों की चिंता है और ना ही जनता के दुख की फिक्र है। इन लोगों के मुंह में राम है..लेकिन बगल में छुरी लेकर चलते हैं। मैं कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों का नाम बता सकता हूं। जिन्होने राममंदिर बनाने की कसम ली। लेकिन बीच रास्ते से घर लौट गए। क्षेत्र में आकर बड़ी बड़ा हांकना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो इन लोगों ने ताकत का इस्तेमाल कर बदनाम करना शुरू कर दिया।

               एक सवाल के जवाब में धनंजय ने बताया कि शिवसेना भाजपा की पिछलग्गु नहीं है। ना ही भाजपा से हम लोगों का लेना देना है। धनंजय ने यह भी बताया कि हम लोग सेवक हैं..ना की उत्पाती या गुंडा। हमने छत्तीसगढ़ के हितों की लड़ाई लड़ी है। लूटने वालों से हमारा कोई ताल्लुक नहीं है।

                                   बड़ी पार्टियों से कैसे मुकाबले करेंगे। बूथ स्तर पर आपकी क्या तैयारी है…सवाल का जवाब देते हुए धनंजय ने कहा कि 11-12 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शिवतराई में किया जाएगा। हो सकता है कि तारीख आगे पीछे हो जाए। लेकिन कार्यशाला में देश के बड़े नेता शामिल होंगे। बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर टिप्स देंगे। बड़ी पार्टियों की नौटंकी की जानकारी भी देंगे।

               सवाल का जवाब देते हुए परिहार ने बताया कि 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। छोटे दलों का सहयोग भी लेंगे। उन्होने बताया कि हमारी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जनता से मुलाकात का अभियान भी चल रहा है। पिछले दो दिनों से बिलासपुर में नुक्ड़ नाटक किया जा रहा है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता भी भाजपा सरकार से थक चुकी है। उसकी हार निश्चित है।

                          एक सवाल के जवाब में धनंजय परिहार ने बताया कि शिव सेना राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे बिलासपुर जरूर आएंगे। हमारा प्रयास भी है। उन्होने भी इस बात को लेकर गंभीरता जाहिर की है। अंत में धनंजय परिहार ने बताया कि हमारा प्रमुख एजेंडा पहले भी हिन्दू मुद्दों को लेकर था। आज भी है। लेकिन उससे पहले चुनाव में सफलता हासिल करना है। सभी धर्म को लेकर साथ चलना है।

Share This Article
close