पश्चिम मंडल ने खोला भाजपा कार्यालय…जन योजनाओं को जन जन तक पहुंचान का किया दावा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के वार्ड क्रमांंक 2 कुदुदंड वार्ड क्रमांक 3 नेहरू नगर और वार्ड 7 तिलक नगर मैं वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। वार्ड कार्यालय में कार्यालय मंत्री को जिम्मेदारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। एल्डरमैन मनीष जायसवाल ने बताया कि वार्ड के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन की योजनाओं और रोजमर्रा की समस्याओं को कार्यालय से दूर किया जाएगा।

               मनीष ने बताया कि कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य जन सुविधा क्षेत्र में गुड गवर्नेस स्थापित करना है। लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               तीनो वार्डों में कार्यालय उद्घाटन के दौरान एल्डरमैन मनीष अग्रवाल भाजपा अध्यक्ष सहदेव कश्यप अजीत सिंघ भोगल रमेश लालवानी आनंद दुबे सीमा पांडे कमल जैन प्रमोद शर्मा शशांक चौहान कालीचरण कश्यप लक्ष्मी नारायण गुरु  नाजिम खान राजेंद्र सिंह भागीरथ यादव सुखविंदर सिंह बिट्टू त्रिलोचन सिंह बैंस किट्टू भूगोल मुन्ना शर्मा लक्ष्मी नारायण कश्यप आनंद पंकज श्रीवास्तव विपिन नायडू पिंटू पराठे समेत दर्जनों भाजपा नेता और स्थानीय गणान्य लोग मौजूद थे।

close