राजनाथ सिंह दिखाएंगे विकास यात्रा को झण्डी..समापन कार्यक्रम में आएंगे PM..मुणत ने बताया कांग्रेस में घमासान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर– विकास यात्रा की संभागीय बैठक में भाग लेने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राजेश मुणत ने बताया कि चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। अजीत जोगी और कांग्रेस पार्टी कितनी भी ताकत लगा ले जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। जबकि कांग्रेस के लिए सरकार बनाना दूर की कौड़ी है। मुणत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का किसी से मुकाबला नहीं है। हां विपक्ष में बैठने के लिए कांग्रेस और जोगी कांग्रेस में मुकाबला जरूर है।उन्होने कहा कि विकास यात्रा में यदि रूपए की बरबादी की बात कही जा रही है तो अजीत जोगी ने रायपुर में महासम्मेलन बुलाकर क्या रूपया बचाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            विकास यात्रा की संभागीय बैठक में मंत्री प्रदेश भाजपा विकास यात्रा प्रभारी राजेश मुणत ने बताया कि विकास यात्रा दो चरणों में होगा। पहले चरण में प्रदेश के 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। पहला चरण 12 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा। वारिश शुरू होने के एक महीने बाद दूसरा चरण चलेगा। दूसरा चरण अचार संहिता लगने के पहले तक चलेगा। इस दौरान सभी विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।

                                                      मंत्री राजेश मुणत ने बताया कि विकास यात्रा भारतीय जनता पार्टी की होगी। मुख्यमत्री सरकार के मुखिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। उनकी अगुवाई में विकास यात्रा के माध्यम से जनता से संवाद किया जाएगा। मुणत ने बताया कि सरकार बनने के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री की अगुवाई में विकास यात्रा होगी। भारतीय जनता पार्टी जनता से लगातार लगातार संपर्क में है। चाहे वह चौपाल के माध्यम से हो या फिर लोकसुराज अभियान की यात्रा हो..या फिर संकल्प यात्रा ही क्यों ना हो। जनता से सरकार का हमेशा की तरह संवाद बना हुआ है।

                    भूपेश या कांग्रेसी नेता का सवाल होगा कि विकास यात्रा भाजपा का है या सरकार का…मुणत ने बताया कि हमारे मुखिया रमन सिंह हैं। उनकी अगुवाई में ही यात्रा होगी। सरकारी योजनाओं का इस दौरान मुल्यांकन किया जाएगा। मुणत ने बताया कि सरकारी धन व्यव का सवाल ही नहीं उठता है। हम जनता से संवाद करने जा रहे हैं। कार्यकर्ता नेता का स्वागत करेगा। इसमें किस बात का धन दुरूपयोग की बात आएगी। जोगी का रायपुर महासम्मेलन को क्या कहेंगे। वहां क्या हुआ…

                           क्या जोगी से भय है…सवाल के जवाब में मुणत ने कहा कि भय किस बात की…जोगी की लड़ाई कांग्रेस से है। विपक्ष के लिए दोनों लोग लड़ रहे हैं। सरकार भाजपा को बनाना है। भय की बात ही नहीं है।

                                       मुणत ने बताया कि विकास यात्रा के आगाज में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके अलावा हमने कुछ जिलों को चिन्हांकित किया है। जहां केन्द्र के बड़े राजनेता विकास यात्रा में शामिल होंगे। जनता से संवाद करेंगे। फिल्मी सितारों को बुलाया जाएगा इस पर अभी कुछ विचार नहीं किया गया है।

                       एक सवाल के जवाब में मुणत ने बताया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी घमासान से बचने बयान दे रहे हैं कि फोकस सरकार बनाने को लेकर है। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस में भयंकर अन्तर्कलह है।

सबका साथ सबका विकास

            इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास करना है। कांग्रेसियों को तो अपना घोषणा पत्र ही नहीं मालूम होता है। घोषणा के बाद भूल जाते हैं कि उन्होने पत्र में क्या लिखा है।

close