विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा…भूपेश ने बताया…राहुल करेंगे बिलासपुर में बूथ अध्यक्षों से संवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्र वार्ता में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। राहुल गांधी 17 और 18 मई 2018 को छत्तीसगढ़ में रहेंगे।   17 मई को राजीव गांधी पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          अभय ने बताया कि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के साथ तीन अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 17 मई की शाम राहुल गांधी गौरेला के कोटमी में आदिवासी और वनांचल भाईयों की विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।  17 मई की रात्रि को राहुल गांधी बिलासपुर में विश्राम करेंगे। 18 मई को सुबह बिलासपुर में 24 विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे।

                      अभय ने बताया कि राहुल गांधी पेण्ड्रा आमसभा के दौरान आदिवासी समाज से चर्चा करेंगे। जानने का प्रयास करेंगे कि वनांचल में लागू हुए कानूनों का लाभ आदिवासी और वनवासी समाज को किस तरह मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार भूपेश ने रायपुर में पत्रकारों को बताया कि  भारतीय जनता पार्टी और सरकार की विकास यात्रा के सामने प्रदेश कांग्रेस विकास खोजो यात्रा प्रारम्भ करेगी।

                                                 पत्रवार्ता में भूपेश ने बताया कि 10 मई को सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से पेण्ड्रा जाउंगा।  सभा स्थलों का निरीक्षण, ब्लाक अध्यक्षों और  जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात के बाद कार्य की जवाबदारी तय की जाएगी। रात्रि बिलासपुर रुकने के बाद दूसरे दिन सुबह जांजगीर जिले के जैजैपुर विधानसभा जाउंगा।

                        रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार डहरिया, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।  बैठक में बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर भी उपस्थित थे।

close