बिलासपुर— एनएसयूआई नेताओं ने सरकण्डा में विकास की चिड़िया की खोज अभियान चलाया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लोगों से पता साजी की कि आखिर किसी ने विकास की चिड़िया को देखा है तो तत्काल जानकारी दें। क्योंकि उसे शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता भी देखना चाहती है। एनएसयूआई नेताओं ने पण्डाल भी लगाया। पोस्टकार्ड अभियान चलाकर महंगाई के खिलाफ जंग और विकास की चीड़ियों को हर सूरत में ढूंठने का वादा किया।
कांग्रेस नेताओं के साथ एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सरकण्डा में विकास की चीड़ियों को खोजने का अभियान चलाया। एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर सरकंडा स्थित एसबीआई बैंक के सामने पंडाल लगाकर एनएसयूआई नेताओं ने पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के अलावा एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदिल आलम कैरानी और प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी भी मौजूद थे।
खैरानी और अवस्थी ने बताया कि विकास की चिड़िया किसे कहते हैं..प्रदेश के साथ बिलासपुर की भी जनता देखना और जानना चाहती है। शहर की हरियाली गायब है यदि इसे ही विकास की चीड़िया कहते हैं तो भाजपा सरकार को मुबारक। सड़कों की हालत बदहाल है। चुनाव आते ही लीपा पोती कर सड़कों को चमका दिया जाता है। यदि यही विकास की चिड़िया है तो ऐसा विकास शहर को नहीं चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि पिछले 15 सालों में प्रदेश में केवल और केवल कमीशनखोरी का व्यवसाय फल फूल रहा है। शायद इसे ही भाजपा के नेता विकास की चीड़िया कह रहे हैं। आने वाले चुनाव में जनता इसका उत्तर देने को कमर कस कर तैयार बैठी है।
विकसा सिंह ठाकुर,मयंक सिंह गौतम, सौहैल खालिक के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुबहर 11 से तीन बजे के बीच 400 से अधिक लोगों ने पोस्टकार्ड भरा। सभी लोगों ने सीएम के नाम पत्र देकर विकास की चिड़िया खोने और बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जाहिर की। इस दौरान एनएसयूआई नेता रतन तिवारी,सिद्दार्थ तिवारी,राहुल वाधवानी,अभिजीत भटटाचार्य, हर्षित राय,राज कश्यप,विक्की यादव समेत आदि एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।