कई IAS अफसरो के प्रभार बदले,रेणु पिल्ले बनी प्रशासन अकादमी की महानिदेशक

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग ,जगदलपुर,ट्रांजिट हॉस्टल,chhattisgarh,pwdरायपुर।राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई आईएएस अफसरों के नए पदस्थापना आदेश जारी किये है।राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार राजस्व मंडल बिलासपुर की ओएसडी रेणु पिल्ले को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं डा. एम गीता को रिलीव किया गया है। रेणु पिल्ले के कार्यभार ग्रहण करने के बाद डा. गीता छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी लेकिन शेष प्रभार यथावत रहेगा।इसी तरह राजस्व मंडल बिलासपुर के सचिव अमृत खलखो को राजस्व मंडल बिलासपुर का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर -सरगुजा संभाग के अपर आयुक्त छत्तर सिंह डेहरे को राजस्व मंडल बिलासपुर का सचिव बनाया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार आईएएस एस प्रकाश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही मिशन संचालक, सर्व शिक्षा अभियान, संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा सहकारी संस्थाएं के पंजीयक सुनील कुमार जैन को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।  बलौदाबाजार डीएफओ आईएफएस विश्वेश कुमार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया था। लेकिन इस पुराने आदेश निरस्त कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close