जिला प्रशासन ने खोला स्टेडियम का ताला ..राहुल गांधी करेंगे बूथ अध्यक्षों से संवाद….24 विधानसभा कार्यकर्ताओं को करेंगे रिचार्च..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— यदि, लेकिन और परन्तु का दौर खत्म हुआ। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिलासपुर संभाग के 24 विधानसभा के बूथ,सेक्टर और जोन अध्यक्ष की कार्यशाला लेंगे। जिला प्रशासन ने राहुल गांधी की कार्यशाला के लिए बहतराई स्टेडियम का दरवाजा खोल दिया है। राहुल गांधी 18 मई को सुबह स्टेडियम में करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जिला प्रशासन ने राहुल गांधी की कार्यक्रम के लिए बहतराई स्थित स्टेडियम के लिए दरवाजा खोल दिया है। मालूम हो कि दो दिन पहले प्रदेश और जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए लिखित आवेदन देकर कलेक्टर से बहतराई स्टेडियम की मांग की थी। कलेक्टर ने कांग्रेसियों को बताया था कि यद्यपि स्टेडियम में कार्य चल रहा है। राहुल गांधी के दौरा और एसपीजी सुरक्षा को ध्यान में रखकर मामले में स्टडियम की प्रगति को लेकर पीडब्लूडी से चर्चा करेंगे। साथ ही पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर बातचीत करेंगे।

        दो दिन बाद जिला प्रशासन प्रमुख कलेक्टर पी.दयानन्द ने कांग्रेस को राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमित दे दिया है। जिला कांग्रेस ने अनुमति मिलने के बाद खुशी जाहिर की है। अब 18 मई को सुबह 10 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 विधानसभा के सभी अध्यक्षों के साथ सामुहिक संवाद करेंगे।

                प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव अरूण उरांव ने स्टेडियम का जायजा लिया है। उन्होने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम को उचित बताया है। स्टेडियम अवलोकन के बाद अरूण उरांव ने जिला अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

                         अभय ने कहा कि जरूरी मार्गदर्शन देने के बाद अरूण उरांव कोटमी में आमसभा के लिए पेण्ड्रा रवाना हो गये। स्टेडियम निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,  मैक्लाउंड मैडम, शेख गफ्फार, अशोक अग्रवाल, रामशरण यादव, जिवय पाण्डेय, विवेक बाजपेयी, विजय केशरवानी, जसबीर गुम्बर, नरेन्द्र बोलर, अजय सिंह, प्रमोद नायक, एस.पी.चतुर्वेदी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

close