कांग्रेस की कृपा पर अमित की रोजी रोटी..अटल का बयान..अनुकम्पा नियुक्ति वाले ना बोलें..कहा..दम हो तो इस्तीफा देकर लड़ें चुनाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि अमित जोगी अनुकम्पा नियुक्त विधायक हैं। कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ा है। कम से कम नमक का कर्ज अदा करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़े। वर्ना मुंह बंद रखें। उनकी रोजी रोटी कांग्रेस की कृपा पर चल रही है। जिस गाड़ी पर घूम रहे हैं..मोटा वेतन उठा रहे हैं…सब कांग्रेस की देन है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बयान जारी किया है। जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी पर जमकर निशाना साधा है। अटल ने कहा कि अमित जोगी को अपने पिता से सीख लेनी चाहिए। शहडोल लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। केरवा डैम में कैसे बचे उन्हें मालूम है। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जीवनदान दिया। पार्टी से निष्कासन के बाद चुनाव लड़ाया। शायद उन्हें कांग्रेस के किए गए अहसान याद हैं। इसलिए नाप तौल कर बोलते हैं।

                    अटल ने कहा कि अमित जोगी की पहचान केवल अजीत जोगी है। यही कारण है कि मरवाही में कांग्रेस के बैनर तले उन्हें पार्टी ने अनुकम्पा नियुक्ति दिया गया। इतना ही नहीं पार्टी ने लोकसभा चुनाव मेंं हारने के बाद भी रेणु जोगी को कोटा का विधायक बनाया। बावजूद इसके अमित जोगी का अनर्गल बयान मर्यादाओं को तोड़ने वाला है। ओछे विचार वाले लोग ही कब्र और जिन्दगी खतरे में वाला बयान दे सकते हैं।अमित जोगी ऐसे ही लोगो मे शामिल है।

             अटल ने बताया कि अमित जोगी को आज बंगला,गाड़ी मोटा वेतन और अन्य सुख सुविधाए कांग्रेस की कृपा से मिल रही है। दम है तो इस्तीफा दें। चुनाव लड़ें। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ राग अलापे। क्योंकि उनमें दम नहीं है…गाल बजाने के अलावा वे कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इस्तीफा देते ही कठोर जमीन की जानकारी हो जाएगी। देखते हैं कि कैसे चुनाव जीतते हैं।

TAGGED: , , , , ,
close