किसने कहा…नवम्बर में निकलेगी कांग्रेस खोजो यात्रा…बैठक में फैसला…डॉ.रमन की होगी बिलासपुर में आमसभा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—विकास यात्रा के मद्देनजर भाजपा जिला ईकाई की सोमवार भाजपा कार्यालय में हुई। इस दौारन भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के नेता प्रभारी मंत्री, स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक, निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत प्रदेश के बड़े भाजपा नेता शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
                    बैठ कको सांसद लखनलाल साहू ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रदेश ने भाजपा के 14 सालो के शासनकाल में विकास की ऐतिहासिक ऊचाईयों को हासिल किया है। विकास के कारण ही छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार हासिल किया है। सबका साथ सबका विकास नारा को प्रदेश सरकार ने साकार किया है।
              बैठक को संबोधित गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के भाजपा सरकार की उपलब्धियों और एवं विकास कार्यो को लेकर विकास यात्रा निकाली जा रही है। जगह जगह विकास यात्रा को हाथों हाथ लिया जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग विकास यात्रा में शामिल हो रहे है। 2003 और आज के छत्तीसगढ़ में बहुत अंतर है।  भाजपा सरकार ने 14 वर्षो में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। विकास यात्रा को हमें उत्सव पर्व के रूप में मनाना है।
                   पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और विकास यात्रा के संभागीय सह प्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह की 31 मई को मस्तूरी में विकास यात्रा होगी। 11 जून को तखतपुर विधानसभा में आम सभा के बाद रोड शो किया जाएगा। बिलासपुर में भी रोड शो और आमसभा का आयोजन किया जाेगा। हमें जनता का आर्शीवाद हासिल है। हमारा धर्म जनता की सेवा करना है। विकास यात्रा का मूल उद्देश्य यात्रा के माध्यम से विकास को आम जनता तक पहुॅचाना है। छत्तीसगढ़ निर्माण से विकास की शुरूवात भाजपा सरकार ने की है।
                             नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस आज विकास खोजो यात्रा निकाल रही है। नवम्बर के बाद कांग्रेस को खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि विकास यात्रा को आमजनता का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। गांव, गरीब, किसान और युवाओं का ख्याल प्रदेश सरकार ने रखा है। बिलासपुर जिले में पहुॅचने वाले विकास यात्रा में समस्त पदाधिकारियों समेत बूथ कार्यकर्ताओं की सहभागिता होनी चाहिये।
            इस मौके पर प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, राजेश तम्बोली,सुधा वर्मा, सुरेन्द्र गुम्बर, गुलशन ऋषि, स्नेहलता शर्मा, गोविंद यादव, सुनीता क्षत्री, विजयधर दीवान, समीरा पैकरा, बेनी प्रसाद गुप्ता, समेत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Share This Article
close