विकास हुआ होता तो पत्थरगड़ी क्यों..? जोगी ने कहा..जनता ने कर लिया फैसला…अबकी बार जोगी सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अजीत जोगी ने प्रदेश भाजपा सरकार की दयनीय स्थिति पर कटाक्ष किया है। जोगी ने कहा है कि डा. रमन सिंह विकास की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जनता को कोई विकास नजर नही आ रहा है। केवट विकास का रट लगाने से जनता संतुष्ट नहीं होने वाली की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि डा. रमन सिंह ग्रीष्म ऋतु की चिलचिलाती धूप में गांव-गांव जाकर जनता को सुराज समेत विभिन्न यात्राओं की जानकारी दे रहे हैं। विकास की बातें सुनकर भ्रमित है। जनता को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर विकास है क्या। दरअसल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को चौथी बार ठगने  की कोशिश कर रहे हैं।

                             जनता पूछ रही है कि क्या करोड़ो-अरबो की बड़ी-बड़ी योजनाये बनाकर अपने दल के समर्पित उद्योगपतियों का ही विकास का नाम विकास है।. छत्तीसगढ़िया स्वयं के विकास के लिए तरस रहे हैं। छत्तीसगढ़िया का यदि विकास हुआ होता तो डा. रमन सिंह को भरी दोपहरी में गड़बड़ झाला को दबाने के लिए गली गली घूमने की जरूरत नहीं होती।

               जोगी ने प्रेस नोट में कहा है कि भाजपा ने अपने शासनकाल में सत्ता की चका-चौंध में प्रदेश की जनता को उपेक्षित किया है।जनता विकास खोज रही है लेकिन कहीं नजर नहीं आ रहा है।

                        जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया की बेरोजगार संतान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं की अनदेखी कर रही है। आउटसोर्सिग के माध्यम से अपने दल के लोगों को नौकरी बांट रही है। प्रदेश की हताश जनता भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है। जकांछ की सरकार को पदस्थ करने का इरादा कर लिया है क्। अब की बार जोगी सरकार ही होगी । प्रदेश से भाजपा को बोरिया बिस्तर समेटने का एलान जनता ने कर दिया है। जोगी ने बताया कि काबिले गौर है कि प्रदेश में यदि विकास हुआ होता तो पत्थरगड़ी के अभियान की नौबत नही आती।

close