कांग्रेसियों ने कहा खत्म हुआ कर्नाटक का नाटक…राज्यपाल से मांगा इस्तीफा…कहा… हार गए तिकड़मबाज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—कर्नाटक का नाटक खत्म हो गया…लोकतंत्र की जीत हुई। झूठ फरेब की राजनीति करने वालों को मुंह का खानी पडी है। यह बातें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने प्रेस नोट जारी कर कहा है । अभय ने बताया कि कर्नाटक राज्यपाल ने चुनाव के बाद बहुमत की संख्या को नजर अंदाज किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप  और फ्लोर टेस्ट में औंधे मुंह गिरने के बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                      प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, शैलेश पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल ने केन्द्र के इशारे पर कांग्रेस, जे.डी.एस. गठबंधन को आमंत्रित करने की वजाय भाजपा को सरकार बनाने बुलाया। येदियुरप्पा को बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन का समय दिया। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेकर येदियुरप्पा को 24 घंटे के अंदर बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया। गणित फेल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा है।

                अटल श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, शैलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, महेश दुबे, रामशरण यादव, कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार, कृष्णकुमार यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की रक्षा कर लोगों के विश्वास को जिंंदा रखने का काम किया है। कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई में कर्नाटक के जनता के साथ है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव के बाद दुबारा करारी हार का सामना करना पड़ा है।

                    प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ देश के संविधान में ‘‘जनता का-जनता के लिए-जनता के द्वारा’’ माना गया है। लेकिन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी ने इसे बदलकर‘‘आर.एस.एस. का मोदी के लिए अमित शाह के द्वारा कर दिया है।  लोकतंत्र में प्रत्येक संवैधानिक संस्था को नये मुहावरों के तहत चलाने का प्रयास अमित शाह और मोदी की जोड़ी ने किया है। लेकिन कर्नाटक में सर्वोच्च न्यायालय के सामने इनकी दाल नहीं गली।कांग्रेस ऐसे कृत्य की निंदा करती है।

                                                                     शैलेश पाण्डेय ने कहा कर्नाटक में संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति नियम संविधानस और मर्यादाओ को ताक पर रख पार्टी कार्यकर्ता की तरह काम किया है। उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देश ने भाजपा नेताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उच्चतम न्यायालय के सामने किसी का भी तिकड़म नहीं चला। कर्नाटक के राज्यपाल ने विश्वास खो दिया है। नैतिक आधार पर उन्हें इस्तीफा देना देना चाहिए।

                 शैलेश पाण्डेय समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने  कहा कि भाजपा मुह में राम बगल में छुरी लेकर चलती है। भाजपा नेताओं का कानून भारतीय संविधान से जुदा है। भाजपा नेताओं का संविधान राज्य वार जलवायु के अनुसार होता है।  गोआ, मेघालय,मिजोरम में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी। जबकि बिहार में आरजेडी सबसे बड़ा दल था। बावजूद इसके सभी जगह के राज्यपाल ने गठबंधन को सरकार बनाने के लिये बुलाया। कर्नाटक में ऐसा नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिस तरह की राजनीति कर रहे इससे देश में गलत परम्परा को जन्म मिल रहा है।

प्रदेश महिला अध्यक्ष का बिलासपुर दौरा

जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम20 मई को एक दिवसीय बिलासपुर दौरे पर रहेंगी। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी इंद्राणी मिश्रा दोपहर 1 बजे बिलासपुर पहुँचेंगी। सभी नेत्रियां 2 बजे छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करेंगी। इसके बाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने मस्तूरी रवाना होंगी।

close