छत्तीसगढ़ आने में डर लगता है..करेंगे महिला सीएम की मांग…किस कांग्रेस नेत्री कहा…राहुल को देंगे जीत का तोहफा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। नक्सली समस्या दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में प्रशासनिक तानाशाही का बोलबाला है। आदिवासी समाज की स्थिति दयनीय है। जल जंगल जमीन पर पूंजीपतियों और भूमाफियों को कब्जा दिलाया जा रहा है। प्रदेश में शासन व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी है। महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी से वादा किया है कि प्रदेश को जीतकर आपकी झोली में डालेंगे। हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह बातें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस सचिव,प्रदेश प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            पत्रकारों से फूलो देवी नेताम ने कहा कि आज बिलासपुर में इन्द्राणी मिश्रा के साथ महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आए है। 21 मई से बस्तर संभाग में महिला कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिंसा को बोलबाला है। नक्सलियों का आतंक बढ़ गया है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

                      फूलो देवी नेताम ने बताया कि 27 हजार महिलाएं प्रदेश से गायब हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी आज तक गायब महिलाओं को पता नहीं लगाया जा सका है। बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

                                                        फूलो नेताम ने कहा कि साल 2013 में झीरम हत्याकाण्ड ने प्रदेश कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति को मार डाला। आज तक हत्यारों को पकड़ा नहीं गया। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अधिकारी राज का बोलबाला है । अनाचार के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। मनरेगा मजदूरों को कई सालों से मजदूरी का भुगतान नही किया गया है।

                          मुख्यमंत्री के जिले के लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लोग झिरिया से प्यास बुझा रहे हैं। शराब बंदी मांग के खिलाफ अब सरकार ही चुनाव फण्ड के लिए शराब बेचना शुरू कर दी है।

महिला सीएम की मांग

                           पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ महिला संगठन में जूझारू और लड़ाकू महिलाओं की कमी नहीं है। जरूरत हुई तो हम प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री की मांग करेंगे। इन्द्राणी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 2700 महिलाओं कहां गायब हो गयी आज तक पता नहीं चल सका है।

                  बिलासपुर प्रवास पर पहुंची इन्द्राणी ने बताया कि एक दिन पहले तक हमने सरगुजा संभाग का दौरा किया। आज बिलासपुर संभाग की महिला संगठन से बातचीत होगी। एक दिन बाद बस्तर संभाग का दौरा करेंगे। हमने राहुल गांधी को आश्वासन दिया है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में हर हालत कांग्रेस की सरकार बनेगी।

                    बातचीत के दौरान इन्द्राणी ने बताया कि महिला कांग्रेस में हर तरह की महिलाएं हैं। जो भाजपा को सीधे चुनौती देने को तैयार बैठी हैं। हमारा उद्देश्य है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर निकालकर बूथ तक पहुंचाना है। महिला संगठन को मजबूती प्रदान करना है। इन्द्राणी ने बताया कि बाहर के लोग छत्तीसगढ़ आने से डरते हैं। यहां महिलाओं की शिकायत पर किसी प्रकार कार्रवाई नहीं होती है।नाबालिग बच्चियों के साथ खुलेआम शोषण किया जाता है।

                   प्रदेश की हेल्थ व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। नसबंदी काण्ड,अंखफोडवा काण्ड,गर्भाशय काण्ड को देश में कौन नहीं जानता है। सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। प्रदेश की महिलाओं में भयंकर असुरक्षा की भावना है। 27 हाजर मिलाएें गायब है।जबकि लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि महिलाओं पर किसी भी राज्य में अत्याचार नहीं होना चाहिए। उन्नाव  रेप काण्ड में विधायक के खिलाफ राहुल गांधी के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस परिवार महिलाओं के मान सम्मान को लेकर सजग है।

       सवाल का जवाब देते हुए इन्द्राणी ने कहा कि कांग्रेस महिला संगठन मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेेगी। सीएम आवास और कार्यालाय का घेराव किया जाएगा। लड़कियों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

                                 इन्द्राणी ने कहा कि राहुल गांधी बिलासपुर दौरा पुरी तरह से सफल रहा। साउन्ड सिस्टम खराब होने के सवाल पर कहा कि तकनिकी खराबी पर किसी का बस नहीं चलता है। जल्द ही राहुल गांधी जून में बिलासपुर का दौरा करेंगे। कार्यक्रम को बेहतर बनाया जाएगा। हमने राहुल गांधी से वादा किया है कि महिला कांग्रेस किसी भी सूरत में प्रदेश में सरकार बनाने का तोहफा देगी।

close