मुख्यमंत्री एक जून को बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आगामी एक जून को बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर जिले के मस्तूरी और जांजगीर-चंापा जिले के पामगढ़ में आम सभाओं को को सम्बोधित करेंगे। वे अकलतरा, तिलई और बनारी में स्वागत सभाओं में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा रोड-शो के पश्चात आम सभा को सम्बोधित करेंग,मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार एक जून को मुंगेली में सवेरे 9.30 बजे से 10 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे और 10 बजे से 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात करेंगे। डॉ. सिंह एक जून को मुंगेली से हेलीकाप्टर द्वारा सवेरे 11.30 बजे बिलासपुर जिले के मस्तूरी आएंगे और वहां आमसभा को सम्बोधित करने के बाद हेलीकाप्टर से दोपहर एक बजे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ की आमसभा में शामिल होंगे।

वे पामगढ़ से विकास रथ में अपरान्ह 3.30 बजे अकलतरा, 4.15 बजे तिलई और 4.45 बजे बनारी की स्वागत सभाओं शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  शाम 5.15 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा आएंगे और वहां रोड-शो के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री एक जून को रात्रि विश्राम जांजगीर-चांपा में करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close