जब डीएफओ ने दी मां बहन की गाली…आगबबूला कर्मचारियों ने किया घेराव…अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

कोरबा– लिपिक कर्मचारी से मां बहन की गाली गलौच और अश्लील कमेंट से नाराज छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ ने कटघोरा वन मंडल डीएफ़ओ का घेराव किया। घेराव के दौरान लिपिक संघ ने डीएफओ जगदीशन की जमकर खबर ली।  हालात इतनी नाजुक स्थिति तक पहुच गयी कि डीएफओ को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। माफी के बाद भी लिपिक कर्मचारी नेताओं में मां बहन की गाली दिए जाने को लेकर जगदीशन के खिलाफ अब भी नाराजगी है। यदि मामला थाने तक पहुंच जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि कटघोरा वन मण्डल डीएफओ जगदीशन ने अपनी सीमा को लांघकर लिपिकों को चुनौती दी है। मंगलवार को जानकारी मिली कि कटघोरा वनमंडल डीएफओ ने शासकीय लिपिक कर्मचारी संघ  जिला अध्यक्ष अशोक वाहने और वचन दास मानिकपुरी को फोन पर मां बहन के अलावा अश्लील गालिया दी है। रोहित ने जगदीशन की पीडित से बातचीत के दौरान फोन रिकार्ड को सुनाया। जिसमें डीएफओ जगदीशन अशोक वाहने और वचन मानिकपुरी को भद्दी गालियां दे रहे है।

                      रोहित ने बताया कि डीएफओ जगदीशन कटङोरा वन मंडल के अलावा कोरबा वन मंडल का भी प्रभार है। गाली गलौच की जानकारी मिलने के बाद डीएफ़ओ का लिपिकों के साथ घेराव किया गया। इस दौरान डीएफ़ओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। डीएफ़ओ को लिपिको के आक्रोश सामने झुकना पड़ा। हाथ जोडकर दोनो लिपिकों से माफी मांंगने को मजबूर किया गया।

मुझे गाली का अरथ नहीं मालूम..जगदीशन

             लिपिक कर्मचारियों के सामने डीएफ़ओ ने माफी मांगते हुए कहा कि मुझे गाली का अर्थ नही मालूम था। बावजूद इसके मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। घेराव के दौरान कई बार माफी मांंगने के बाद लिपिकों के साथ वार्ता टेबल पर भी जगदीशन ने लिपिकों से दोनों हाथ जोड़कर सात बार माफ करने को कहा। रोहित ने बताया कि दोनो  लिपिक कर्मचारी अशोक वाहने और मानिकपुरी ने कहा कि एक बार जगदीशन को माफ किया जा सकता है। यदि दुबारा इस प्रकार का व्यवहार किया गया तो जगदीशन के खिलाफ शासन को ना केवल कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा। बल्कि डीएफओ की हालत मुगेली डीएफओ की तरह अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा।

close