जोगी छात्र संगठन ने किया स्वास्थ्य मंत्री का घेराव..कहा..आयुष का कारनामा..रिजल्ट पहले पूरक परीक्षा की तैयारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 रायपुर….गुरुवार को जोगी छात्र संगठन नजीब अशरफ आयुष यूनिवर्सिटी प्रभारी और अविनाश अनंत छात्र नेता के  नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का घेराव किया गया। छात्र संगठन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर बवाल काटा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ पुलिस से झड़प भी हुई। नाराज छात्रों ने  जमकर नारेबाजी है।
                 जोगी कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आयुष यूनिवर्सिटी नर्सिंग छात्रों का अब तक प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम की घोषणा नही हुई है। 2 जून 2018 को पूरक परीक्षा का एलान किया गया गया है। छात्रों का नामंकन तक आबंटित नही किया गया है। कुछ छात्रों को अस्थायी नामंकन दिया गया है। इसके पहले छात्रों ने पुनः गणना और पुनः मूल्यांकन का फार्म डाला है। परिणाम अब तक नही दिया गया हैं। जिसे लेकर छात्रों में खूब आक्रोश है।
             आयुष यूनिवर्सिटी के प्रभारी नजीब असरफ ने बताया कि  छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले पूरक परीक्षा लेना कहा का न्याय हैं।  पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। इसके बाद  पूरक परीक्षा लिया जाये। सरकार आयुष यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे।
                          जोगी छात्र संगठन के छात्र नेता अविनाश अनंत ने बताया कि इससे बुरा दिन हम छात्रों के लिए नही हो सकता कि यूनिवर्सिटी का नामंकन क्रमांक अस्थायी हो। हम छात्रों के भविष्य के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।
                   छात्रों ने कहा कि हमारी मांगों को अगर शासन पूरा नही करता है तो छत्तीसगढ़ छात्र संगठन प्रदेश में आयुष यूनिवर्सिटी के कार्यों का पूरे जोर शोर  से विरोध करेंगी। घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नजीब असरफ, अविनाश अनंत ,योगेंद्र धृतलहरे, अविनाश साहू,इमरान रजा,नईम जौहरी,बिसेन वर्मा,अजय देवांगन,तरुण सोनी,सालेहा आफरीन,बंटी,चेतन आदिल समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राये मौजूद थीं।
close