उपचुनाव में भाजपा की हार से कांग्रेसियों में उत्साह…बताया..जनता ने दिया लोकसभा चुनाव परिणाम का संकेत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस नेता नेताओं ने देश में 4 लोकसभा और 11 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर खुशी जाहिर की है।प्रदेश नोट जारी कर कांग्रेसियों ने बताया कि चुनाव परिणाम से जनता के मूड को आसानी से पढ़ा जा सकता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। बढ़ती महंगाई डीजल-पेट्रोल की कीमतों में  वृद्धि, किसानों की आत्महत्या और बिगड़ती कानून को ध्यान में रखकर मतदाताओं को जोरदार झटका दिया है। साथ लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की स्थिति को स्पष्ट किया है।

                  प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन धर्म निभाते हुये सभी विपक्षी पार्टियों को एक किया । कर्नाटक में यूपीए गठबंधन ने भाजपा को करारा झटका दिया है। कर्नाटक जीत के बाद मतदाताओं के मन में विश्वास पैदा हुआ है। सत्ता पक्ष का मनोबल टूटा है।

            अभय ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और उत्तरप्रदेश सरकार को उपचुनाव के परिणाम से जनता ने संकेत दिया है कि लोकसभा चुनाव में क्या होने वाला है। उत्तरप्रदेश के कैराना और नूरपुर भजपा की हार से सिद्ध हो गया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

                                           कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गठबंधन में शामिल पार्टियों को चुनाव लड़ने के साथ ही 2019 के पहले मिलकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा करना होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश हित में तानाशाह सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आव्हान किया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के चुनाव में गठबंधन की ताकत को दिखाना है।

close