रायपुर।राज्य शासन ने मंगलवार को नगरीय निकाय विभाग में अधिकारियो के नए पदस्थाना आदेश जारी किये है।मंत्रालय,से जारी आदेशानुसार दुर्ग नगर निगम आयुक्त एस.के.सुंदरानी का तबादला जगदलपुर किया गया है,जहां उन्हें संयुक्त संचालक पद पर पदस्थापना दी गई है।वही सुंदरानी के जगह पर चरौदा नगर निगम के आयुक्त लोकेश्वर साहू को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त पदस्थ किया गया है।चरौदा नगर निगम के आयुक्त के रुप में चंदन कुमार की पोस्टिंग की गई है,जो वर्तमान में कुरुद नगरपालिका के सीएमओ पद पर पदस्थ थे।मंगलवार को ही जारी आदेश के तहत नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के सीएमओ के भी पदस्थापना आदेश जारी किये गए है।जारी आदेशानुसार सुषमा तिवारी को सकरी से सिरगिट्टी नगर पालिका का सीएमओ बनाया गया है।पूर्णेन्दू तिवारी को सिरगिट्टी से मल्हार नगर पंचायत का सीएमओ बनाया गया है।साथ ही सूरज सिदार को भखारा से हटाकर कुरुद नगरपालिका का सीएमओ बनाया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग के कई अफसर इधर से उधर,देखे सूची
Join Our WhatsApp Group Join Now
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर