शिक्षाकर्मियों के संविलयन पर विरेन्द्र दुबे बोले – बिना वर्ष बंधन के दूर करें वेतन विसंगति

Shri Mi
2 Min Read

Shikshakarmi,virendra dubeyरायपुर/अंबिकापुर।रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के शिक्षाकर्मियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द की कैबिनेट की बैठक में इसका आदेश लाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में विकास यात्रा के दौरान इस आशय की घोषणा की। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कार्यरत लगभग 1,80000 शिक्षाकर्मी संविलियन को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे। वहीं मध्यप्रदेश के शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसके लिए प्रयास किया जा रहा था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

शिक्षक पँ ननि मोर्चा के प्रांतीय संचालक वीरेंद्र दुबे ने संविलियन की प्रारंभिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि समस्त आंदोलनरत शिक्षाकर्मी साथियो के हमारे सपनों को मूर्त करने का प्रयास हुआ शुरू,इसके लिए सभी संघर्षशील साथियो को बधाई।बिना वर्ष बन्धन किये वेतन विसंगति दूर करते हुए समस्त शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश करें।

संविलियन की प्रारंभिक घोषणा पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष और शिक्षक पँ ननि मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे, धर्मेश शर्मा, डॉ सांत्वना ठाकुर,चन्द्रशेखर तिवारी सुनील सिंह,जितेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, यादवेन्द्र दुबे, विवेक शर्मा,सन्तोष शुक्ला, जोगेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह,यादवेन्द्र दुबे,शिवेंद्र चंद्रवंशी,सी पी तिवारी, प्रहलाद जैन, कैलाश रामटेके, हिमन कोर्राम, ओमप्रकाश खैरवार,भोजराम पटेल, राजेश शर्मा,बुशरा परवीन,गजराज सिंह जितेंद्र गजेंद्र,दीपिका झा,अतुल अवस्थी,अजय वर्मा, पवन दुबे,राजेश पाल,अमित,घनश्याम पटेल,आदि समस्त ब्लाक, जिला व प्रान्तीय पदाधिकारियो ने आभार व्यक्त किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close