दुर्गा सोनी ने कहा-प्राधिकरण के सामने नहीं गली कांग्रेसियों की दाल…अन्यथा जमीनों पर होता बिल्डरों का कब्जा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने कांग्रेसियों की अरपा बचाओ पदयात्रा को ढकोसला कहा है। भाजपा नेता ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि गंगा को मैली करने वाले लोग अब अरपा को बरबाद करने के लिए यात्रा करना शुरू कर दिया है। यह जानते हुए भी कि अरपा विकास प्राधिकरण का गठन का एक उद्देश्य यह भी है कि अरपा को भू-माफियों के शिकंजे से आजाद कराना भी है।सभी लोग जानते हैं कि अरपा तट पर गरीबों की बस्ती है। बस्ती पर भू-माफियों की नजर है। जब सरकार ने फैसला कर ही लिया कि अरपा का विकास टेम्स की तर्ज पर किया जाएगा।cgwall, तो फिर योजना में लेट लतीफी बहाना बनाकार जनता को बरगलाना शुरू कर दिया है। लेकिन सबको मालूम है कि पदयात्रा तो बहाना है…दरअसल कांग्रेसियों की नजर अरपा किनारे बसे गरीबों की जमीन पर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भारतीय जनता पार्टी मध्य मण्डल प्रभारी दुर्गा सोनी ने बताया कि अटल सरकार के समय नदी विकास योजना की मजबूती के साथ बुनियाद रखी गयी थी। उस बुनियाद को कांग्रेसियों ने ही पलीता लगाया।cgwall,देखने में आया है कि जब जब चुनाव सिर पर होता है कांग्रेसियों का ठोंग भी शुरू हो जाता है। दुर्गा सोनी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सवाल करते हुए कहा कि आजादी के बाद ज्यादातर समय देश और राज्य में कांग्रेसियों की सरकार थी। यदि उस समय देश की नदियों की चिंता कांग्रेसियों ने की होती तो शायद देश की सूरत कुछ अलग होती।

                      दुर्गा ने कहा कि अरपा मईया के इस हालात के लिए केवल और केवल कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। खासतौर पर ऐसे लोग जो जनता की सेवा के नाम पर जमीन हड़पने के लिए एजेंटों को चारो तरफ फैला रखा है।

                   दुर्गा सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज नदी के प्रति कांग्रेसियों की मया देखकर खुशी तो होती लेकिन उतना ही दुख भी होता है। दुख इस बात को लेकर है कि कांग्रेसी बहुत सालों बाद जागे।cgwall, एक बार जरूर कांग्रेस सरकार ने गंगा नदी सफाई का अभियान चलाया। गंगा तो साफ नहीं हुई कांग्रेिसयों ने भारत सरकार का कोष जरूर खाली कर दिया। ऐसा ही कुछ अरपा नदी के साथ कांग्रेसियों ने किया है।

                                         दुर्गा ने कहा कि दुनिया में भारत को सौभाग्यशाली धरती के रूप में भी जाना जाता है।cgwall, यहां देश की छोटी बड़ी 130 नदियां हैं। आजादी के बाद ज्यादा समय तक देश की वागडोर कांग्रेसियों के हाथ में थी।कांग्रेस को बताना होगा कि गंगा यमुना और नर्मदा के साथ उन्होने क्या किया।  राज्य की बड़ी नदियों महानदी, शिवनाथ,इंद्रावती समेत बिलासपुर की जीवन रेखा अरपा माई के विकास के लिए उन्होने अब तक कुछ क्यों नहीं किया।

        भाजपा नेता ने कहा कि आज से पहले कांग्रेसियों ने कभी भी 5 घंटे की यात्रा नहीं की है। मजबूरी है…क्योंकि सामने चुनाव है..जाहिर सी बात है कि अपनी जमीन तलाशने के लिए ऐसा करना उनकी मजबूरी है। कांग्रेसियों को बताना होगा कि शहर के किन किन जमींदारों की बेटियो की शादी अरपा विकास प्राधिकरण के कारण रुकी है? यदि जवाब देने की स्थिति में नहीं है तो उन्हें लोगों की भावनाओ को भड़काने का भी अधिकार नहीं है।

             चुनाव के कारण कांग्रेसी कुछ भी बोलें लेकिन जनता को सच्चाई मालूम है कि छट घाट,रिवर व्यू,चौपाटी ,पुल, पुलिया अरपा सौंदर्यीकरण का काम अमर अग्रवाल ने ही किया। रिवर व्यू निर्माण योजना जब शुरू हुई तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस नेताओं को हुई..तकलीफ की वजह भी थी। जहां आज रिवर व्यू है..उस जमीन पर कांग्रेसी बिल्डरों की नजर थी। लेकिन सरकार के सामने किसी की नहीं चली।

                                          सबको मालूम है कि योजना को जमीन पर उतारने से पहले खरपतवार को साफ किया जाना जरूरी है। टेम्स की तर्ज पर अरपा का विकास होकर रहेगा। योजना शुरू होने से पहले जमीन माफियो को अरपा तट पर कब्जा से बचाने के लिए ही प्राधिकरण का गठन किया गया है। यदि ऐसा नहींं किया जाता तो आज अरपा तट पर गरीबों की जमीन पर कांग्रेसी भू-माफियों के रिसोर्ट और मॉटल होते। लेकिन सख्त नियम के चलते.कांग्रेसियों की दाल नहीं गल रही है। तो यही कांग्रेसी अरपा पदयात्रा के बहाने लोगों की भावनाओं को भड़काना शुरू कर दिया है।

close