किसानों के बीच आप नेता जसबीर ने कहा…जलसंसाधन की दादागिरी..अधिग्रहण से पहले बिगाड़ दिया खेतों का नक्शा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी से बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने ग्राम अमेरी अकबरी का दौरा किया किया। इस दौरान किसानों की स्थिति और उनके सुख दुख से संवाद किया।  जसबीर सिंह ने बताया कि किसानों की हालत काफी दयनीय है। जमीन अधिग्रहण कार्रवाई के बिना ही किसानों के खेत को बरबाद कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि अमेरी अकबरी के किसान जल संसाधन विभाग की दादागिरी से परेशान हैं। बिना अधिग्रहण कार्रवाई के जल संसाधन विभाग ने एक्जीवेटर से खेतों की मेड़ काटकर समतल कर दिया है। किसानों की जमीन को कब्जा कर नहर बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। समतलीकरण की प्रक्रिया से खेतों की पहचान तक मिट गयी है। जाहिर सी बात है कि मुआवजा और नाप जोख के समय विवाद की स्थिति बनेगी।

                   आप नेता जसबीर ने बताया कि किसान खून के आंसू रो रहा है। किसान अपने आप को जीते जी जिंदा लाश महसूस कर रहे हैं।  हाथ से जमीन चले जाने के पहले मुआवजा और अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है। जिसके कारण किसान ना केवल परेशान हैं..बल्कि दर दर भटकने को मजबूर भी हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी किसानों की आवाज को प्रशासन तवज्जो नहीं दे रहा है।

      जसबीर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि एक तरफ किसानो को अन्नदाता का तमगा दिया जा रहा है। लेकिन अन्नदाता जमीन और न्याय के लिए अधिकारियों के यहां  नाक रगड़ने को मजबूर है।

                  अमेरी अकबरी दौरा के दौरान सरदार जसबीर सिंह के साथ खगेश केंवट, प्रहलाद जायसवाल, बाबूलाल साहू, फेंकूराम यादव, घोलू राम ध्रुव पौंंसरी, खिलेश्वर वर्मा, दुकल्हा, राकेश वर्मा गोढ़ी, राधे लाल पात्रे अमेरी अकबरी समेत कई स्थानीय लोग और किसान मौजूद थे।

Share This Article
close