आप नेता ने कहा…4 हजार ग्रामीणों का जीना मुश्किल…2 किलोमीटर दूर से खरीदकर लाते हैं पानी..करेंगे आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– आप नेता अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि बेलतरा विधानसबा के मदनपुर के ग्रामीण पानी खरीदने को मजबूर हैं। जनदर्शन में गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। मामले में सरपंच हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। मदनपुर वासियों की पेयजल समस्या खत्म नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन के लिए तैयार है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        बेलतरा विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि मदनपुर के 4 हजार से अधिक लोगों को गले की प्यास बुझाने निजी ट्यूबवेल से पानी खरीदना पड़ रहा है। सरपंच की निष्क्रियता के बाद जनदर्शन में भी ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया गया।

                   अरविन्द पाण्डेय ने कहना है कि मदनपुर के वार्ड चार वार्डों में करीब चार हजार से अधिक लोगों का रहना होता है। पीएचई के आंकड़े में यहां कुल 6 हैन्डपम्प है। लेकिन पांच पम्प महीनों से बिगड़ा है। जबकि एक हैण्डपम्प का पानी पीने लायक नहीं है। पीला पानी निकलता है। कई बार शिकायत के बाद भी सरपंच को लोगों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। 4 जून को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनदर्शन में आवेदन दिया। लेकिन यहां से भी न्याय नहीं मिला है।

                                 अरविन्द के अनुसार पानी को लेकर दिनों दिन समस्या बढ़ती जा रही है। परेशान ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर एक निजी ट्यूबवेल से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।अरविन्द ने कहा यदि समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

close