भाजपा नेताओं ने कहा-दबाव बनाने से नहीं झुकेगी पुलिस..कानून सबके लिए बराबर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय के प्रेस वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने एक साथ निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने शैलेश पाण्डेय की ही तर्ज पर तीन सवाल दागे हैं। भजपा नेताओं ने कहा कि बार बार झूठ बोलने से सच होने की बात किताबों में लिखी होगी। लेकिन सच्चाई तो यही है कि रमन विश्वविद्यालय से फर्जी डीग्रिया बांची गयी हैं।लोकसेवक इस्तीफा देने के बाद भी बच नहीं सकता है। जांच में एक ना एक दिन सच्चाई सामने आ ही जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        भाजपा नेता रजनीश सिंह,रोशन सिंह,महेश चन्द्रिकापुरे और मनीष अग्रवाल ने बताया कि चीखने से झूठ को सच नहीं बनाया जा सकता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का लड़खड़ाना यह जाहिर करता है कि प्रमेन्द्र के आरोपों में दम है। आज यह जाहिर हो गया कि पाण्डेय का राजनीति में आना सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। लेकिन सवाल आज भी खड़ा है कि बार-बार सीवी रमन यूनिवर्सिटी पर ही सवाल क्यों उठता है।

               भाजपा नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव बताएं कि सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कौन विद्यार्थी देश की बड़ी कंपनियों में सेवा दे रहा है। रोशन सिंह और मनीष समेत महेस चन्द्रिकापुरे ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता बार बार बार मंत्री की रट लगा रहे हैं। सोचने वाली बात है कि कभी मंत्री ने उनके खिलाफ कभी बोला है। क्योंकि पाण्डेय अच्छी तरह जानते हैं कि मंत्री को बयान देने राजनीति में उनका कद बढ़ जाएगा। यही कारण हैं कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए मंत्री का नाम जपने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि सभी लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।

                      भाजपा नेताओं ने कहा कि बार-बार चखना दुकान का नाम लेकर प्रमेंद्र की हैसियत को नापा जा रहा है। सवाल उठता है कि क्या चखना दुकान चलाना गुनाह है। क्या चखना दुकान चलाने वाले के पास मौलिक अधिकार नहीं है । क्या चखना दुकान चलाने वाला इंसान नहीं है। क्या कोई गरीब चखना दुकान नहीं चला सकता है। क्या चखना दुकान चलाने वाले वाला फर्जीवाड़े का शिकार नहीं हो सकता। यह वह फर्जीवाड़ा को उजागर नहीं करता सकता है। सवा यह भी है कि क्या चखना दुकान चलाने वाले को संविधान ने कोई अधिकार नहीं दिया है। क्या उसे FIR करने की इजाजत नहीं है। बार-बार चखना दुकान चखना दुकान कहकर गरीबों का अपमान करने वालों को बिलासपुर की जनता माफ नहीं करेगी।

                     भाजपा नेताओं ने सवाल दागा है कि चखना दुकान से प्रमेन्द्र का नाम जोड़कर कांग्रेस नेता कहना क्या चाहते हैं। क्या देश में गरीबों को कोई अधिकार नहीं है।

                 प्रेस रीलिज जारी कर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाइस टेक का नाम लिया जाता है। बताया जाता है कि प्रतिद्वंदी होने के कारण साजिश की जा रही है। इसी दौरान कहा जाता है कि राजनीतिक साजिश है। हो रही है। राजनीतिक हत्या की साजिश है । सवाल उठता है कि आखिर आपका राजनीतिक इतिहास क्या है? कितने बार पंच सरपंच पार्षद महापौर सासद विधायक, मंत्री बने? पैसे के दम पर बैनर होर्डिंग लगाकर कोई नेता नहीं बन जाता है। इसके लिए जनता की सेवा करनी पड़ती है। सवाल है कि कांग्रेस नेता ने अभी तक कितने लोगों के आंसू पोछे हैं।

                                              भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता की डिग्रीयों पर भी सवाल उठाए हैं। भाजपाइयों ने कहा कि मामला पुलिस के पाले में है। अब पुलिस को ही मामले का निराकरण करना है। क्योंकि देश का एक कानून है। उस कानून को सभी को पालन करना होता है। प्रेसवार्ता कर दबाव बनाने से कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि सच का दूसरा नाम सच ही है। झूठ कभी सच नहीं हो सकता है।

close