…ट्रेनर की मौजूदगी में लाखों लोगों ने किया योग…मंत्री अमर भी हुए शामिल..कहा योग से मिलती है ताजगी..हर्षिता ने भी की तारीफ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर के हजारों लोगों ने एक साथ बहतराई इंडोर स्टेडियम में योगाभ्यास किया। कुशल प्रशिक्षक की उपस्थिति में मंत्री से लेकर संत्री और स्कूली बच्चों ने कई प्रकार का आसन किया। इस दौरान बिलासपुर संभाग और जिले के आलाधिकारी मौजूद थे। सभी लोगों ने ट्रेनर के दिशा निर्देश में अनुलोम विलोम से लेकर पद्ममासन समेत योग के कई स्टेप किए।

                                  बहतराई स्टेडियम में एक साथ हजारो हजार लोगों ने योगासन किया। खासतौर पर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी योग किया। लोगों के साथ और बीच में रहकर मंत्री ने योग के कई स्टेप किए। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने भी योगासन किया।योग के बाद सभी लोगों ने तरोताजा महसूस किया। योगासन प्रक्रिया के बाद लोगों ने पत्रकारों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कई लोगों ने बताया कि उनके जीवन में लम्बे समय से योग का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

                     योगासन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि योगासन शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिे विशुद्ध भारतीय परम्परा और प्रक्रिया है।योगासन में धर्म जाति और अविश्वास का कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से योगासन की प्रक्रिया को देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने स्वीकार किया है। आज यानि 21 जून को पूरा विश्व एक साथ योग करता है। जाहिर सी बात है कि विश्व ने भी स्वीकार किया है कि योग शरीर को स्वस्थ्य रखने का सबसे उत्तम उपाय है।

                        अमर ने कहा कि आज युवाओं में जिम को लेकर बहुत क्रेज है। देखने में आया है कि युवा जगत ने योग को तेजी से आत्मसात किया है। अमर ने बताया कि विश्व में भारत को विश्वगुरू बनाने में योग का अहम स्थान है। स्वस्थ्य मस्तिष्क, स्वस्थ्य मन और स्वस्थ्य शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। ।

             राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग के मह्तव को यूएनओ तक पहुंचाया। आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है। विश्व में योग को चर्चा में लाने और लोगों की जिन्दगी में स्थान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका सर्वोपरि है।

             बहतराई खेल मैदान में योग दिवस पर  संभागायुक्त टीसी महावर, कलेक्टर दयानन्द, एसपी आरिप हुसैन शेष समेत हज़ारों हजार नागरिकों के साथ  स्कूली छात्र -छात्राएं और शिक्षको ने योग किया। मास्टर ट्रेनर की देखरेख में सभी ने अलग – अलग आसनों के साथ योग अभ्यास किया।

      इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने ट्रेनर की मौजूदगी में योग किया। जानकारी के अनुसार विभिन्न केंद्रों में करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया हैं।

close