एल्डरमैन ने कहा निगम की सफलता पर…उठा पेट में दर्द…विरोध के लिए विरोध करना कांग्रेसियों की आदत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कांग्रेसियों पर गैर जिम्मेदार हरकत किए जाने का आरोप लगाया है। मनीष ने कहा कि कांग्रेस नेता दोयम दर्जे की राजनीति करते हैं। बिलासपुर की जनता स्वच्छता अवार्ड मिलने का जश्न मना रही है। लेकिन कांग्रेसियों को जनता की खुशी रास नहीं आ रही है। कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री मोदी के हाथ सरकार और बिलासपुर का मिला सम्मान नागवार गुजरा है। एल्डरमैन ने कहा कि कांग्रेसियों की तकलीफ को समझा जा सकता है। क्योंकि लगातार विकास के कारण कांग्रेस नेताओं की बाजारवादी राजनीति का दुकान बंद जो होने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मनीष अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेसियों को बिलासपुर नगर निगम को केन्द्र से मिला सम्मान तकलीफ देने वाला साबित हुआ है। इसकी मुख्य वजह कांग्रेसियों को बिलासपुर के गर्व और गौरव से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे लोग जो हाथ का उपयोग केवल नोट गिनने के लिए करते हों उनसे विकास और गर्व की बातों का उम्मीद करना मुर्खता है। जग जाहिर है कि कांग्रेसियों को विकास कार्य से कोई लेना देना नहीं है। सत्तर सालों से लूटपाट करने की आदत को यकायक बदल पाना भी मुश्किल है।

शिविर बंद की मांग पर जताई नाराजगी

                    मनीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी जनता के दुख में खुशी महसूस करते हैं। जिला प्रशासन से वार्डो में आयोजित शिविर को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसियों की अडंगा राजनीति से जग जाहिर है। कांग्रेसियों को समस्या पैदा करने में महारत है। जब वार्डवासी समस्या समाधान शिविर से खुश हैं तो ऐसे में कांग्रेसियों का पेद दर्द होना शुरू हो गया है। उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर शिविर बंद करने की मांग कर रहे हैं।

                   मनीष ने कहा कि कांग्रेस नेता समाधान शिविरों को बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। विरोध के लिए विरोध करना उनकी आदतों में शामिल है। सुर्खियों में बने रहने के लिए अनाप शनाप मुद्दे लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच जाते हैं।  यह जानते हुए भी कि ऐसा करने से ना तो उनको फायदा है और ना ही कांग्रेस को। लेकिन किया भी क्या जा सकता है कि क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से पता है कि सरकार बनाना उनके बस में नहीं है। यदि विपक्ष की सीट बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं कांग्रेसियों को प्रयास के लिए बधाई देता हूं।

close