सीएम और गृहमंत्री तक पहुंची आईजी की शिकायत..सोमनाथ ने बताया..IPS ने किया यादव समाज का अपमान.

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–भारतीय यादव महासभा का प्रतिनिधि मंडल ने आईजी दीपांशु काबरा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। भारतीय यादव महासभा प्रतिनिधि मण्डल ने रायपुर में मुख्यमंत्री,गृहमंत्री, और प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि आईपीएस ने समाज के लोगों से अभद्र व्यवहार किया है। यादव समाज के नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति दुबारा ना बने इसके लिए प्रतिनिधि मंडल ने शीर्ष नेतृत्व से आश्वासन मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               भारतीय यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी काबरा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बताया कि किसी भी सामाजिक संगठन के खिलाफ दुर्व्यवहार उचित नहीं है। यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामशरण यादव ने बताया कि किसी समाज से  दुर्व्यवहार किया जाना अच्छी बात नहीं है। यादव समाज ने मुख्यमंत्री,गृहमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि इस प्रकार की अभद्रता की पुनःस्थिति ना बनें। शीर्ष नेताओं ने समाज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

                      डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी भारतीय यादव महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह दूरभाष पर दी गयी है। उन्होने भी घटना को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

  मालूम हो कि 25 जून को पुलिस सेवा से बर्खास्त राकेश यादव और संजय यादव  को लेकर चर्चा करने यादव  समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामशरण यादव प्रतिनिधि मंडल के साथ आईजी से मिलने गए। यादव समाज प्रतिनिधिमंडल ने यादव समाज की चिंताओं से आईजी को कराना चाहा।

                         सोमनाथ ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुने बिना आईजी ने यादव समाज को लेकर अपशब्द टिप्पणी की। अभद्रपूर्ण व्यवहार बी किया। जिससे यादव समाज के अलावा अन्य समाज में आक्रोश है।

             सोमनाथ ने बताया कि रायपुर में शीर्ष नेतृत्व से मिलने वालों में  जगनिक यादव, माधव यादव, जनक यादव ,राजू यादव अमित यादव,नीरज यादव, भगत यादव, राजेश यादव, बंटी यादव, राहुल यादव,संतोष यादव दीपक यादव, जितेंद्र यादव, शंकर यादव, गणेश यादव, रामप्रकाश यादव,राजकुमार यादव,रमेश यादव, सतीश यादव, संजय यादव, सुरेश यादव,संदीप यादव, शरद यादव,भरत यादव,अशोक यादव,अनिल यादव्,संजय यादव समेत बिलासपुर,रायपुर, मुंगेली,बेमेतरा,दुर्ग,कोरबा ,रायगढ़ सरगुजा,कांकेर,राजनांदगांव, जांजगीर चाम्पा से यादव समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

close