अधिकारी,कर्मचारी और लिपिकों का एक साथ मोर्चा..सरकार पर बनाया दबाव..कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा..अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— लिपिको ने एक साथ भागदौड़ की जिन्दगी को पूरे 12 घंटे जाम कर दिया। कार्यालयों के दरवाजे कहीं खुले तो कामकाजी लोग नदारद रहे। कई जगह तो कार्यालय के दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिला। कुछ अधिकारी इधर उधर चैन से घूमते और भटकते नजर आए। बाकी सब कोन्हेर गार्डन में हड़ताल में शामिल होकर हाजिरी लगाया। कई अधिकारी अधिकारी तो हाजिरी लगाकर हड़ताल के समर्थन में घर में अराम फरमाते हुए मिले।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              कोन्हेर गार्डन में बिलासपुर के छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन का तृतीय चरण का हड़ताल पूरी तरह से सफल नजर आया। छत्तीसगढ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने चतुर्थ चरण का आंदोलन कर सामुहिक हड़ताल का समर्थन किया। हडताल में बिलासपुर जिले के करीब 4 हजार से अधिक लिपिकों समेत लगभग 15000 कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल को सफल बनाया।

              छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल पर जाने से कार्यालयों का शासकीय कामकाज दिन भर ठप रहा। हडताल की जानकारी होने के कारण हमेशा भी़डभाड़ वाला कलेक्टर और संयुक्त कार्यालय में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। हां एक्का दुक्का लोग जरूर नजर आए। ज्ञापन देकर बिना हल्ला गुल्ला चले भी गए। लोगों ने पाया कि कई कार्यालय बिना ताला के बंद है। कई जगह ताला ही नहीं खुला है।

                                     छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया की लिपिक वेतन विसंगति की माग को लेकर आज सामुहिक अवकाश पर थे। लिपिक संघ ने चतुर्थ चरण और कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तीसरे चरण का हड़ताल संयुक्त आह्वान पर किया गया। रोहित ने बताया कि बुधवार यानि 27 जून को बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में शासन की वादा खिलाफी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

          तिवारी ने बताया कि स्थानीय कोन्हेर गार्डन में सभी संघों के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन में शामिल हुुए। लिपिक वेतन विसंगति निराकरण ,चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान की मांग की गयी। इस दौरान कर्मचारियों ने साल  2013 में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल कर्मचारी हितैषी मांगो को पूरा कराने का दबाव बनाया गया। लिपिक कर्मचारी नेता ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने अपनी ताकत का एक साथ परिचनय शासन को दिखाया।

     रोहित ने बताया कि यदि सरकार मांग पूरी नही करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। लिपिक संघ ने 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सहमति बनने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ मिलकर सभी संघ 26 जुलाई को ही अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।

close