थके हारे व्यक्ति हैं पुनिया..भाजपा नेत्री सरोज पाण्डेय ने कहा..प्रतिशत के हिसाब से कम बढ़ी महंगाई…किया आपातकाल की स्थिति से इंकार

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर–सम्पर्क ऑफर समर्थन अभियान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य सरोज पाण्डेय बिलासपुर पहुंची। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी से मिलने आयी हैं। सरकार और संगठन का फैसला है कि मंत्री  से लेकर पार्टी के पदाधिकारी तक 25 लोगों से मिलेेंगे। चार साल में किए गये कार्यों को पेश करेंगे। इसके बाद ओपिनियन को सरकार के सामने रखा जाएगा। सरोज पाण्डेय ने बताया कि पुनिया थके और हारे हुए इंसान हैं। लालकृष्ण आडवानी के आपातकाल पर दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ ना पेश किया जाए। यदि देश में आपातकाल की स्थिति होती तो आज ना अभिव्यक्ति की आजादी होती है। और ना ही कोई खुलकर कुछ बोल सकने की स्थिति में होता। सरोज ने बताया कि प्रतिशत के हिसाब से महंगाई में बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।

                  भाजपा के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान योजना के तहत सरोज पाण्डेय बिलासपुर पहुंची। उन्होने पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी से मिलने के पहले पत्रकारों से छत्तीसगढ़ भवन में बातचीत की। और सवालों का जवाब भी दिया।

       पिछले पन्द्रह साल से सत्ता में रहने के बाद भी सम्पर्क अभियान का नया नया तरीका इजाद किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई है। स्थिति को देखते हुए सरकार की चिंता बढ़ गयी है। सरोज ने कहा कि युद्ध के मैदान में विपक्ष को हमेशा मजबूत मानना चाहिए। हमारा अभियान कांग्रेस के डर से नहीं बल्कि रणनीति के तहत हो रही है।

            सरकार में आने से पहले भाजपा का नारा हुआ करता था कि कांग्रेस आई..महंगाई लायी…। सरकार बनने के बाद महंगाई ने सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। गैस डीजल से लेकर हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है। एफडीआई का विरोध किया…सरकार बनते ही एफडीआई का समर्थन कर दिया। माना जाए कि भाजपा महंगाई के लिए जिम्मेदार है। सरोज ने कहा कि प्रतिशत के हिसाब से पेट्रोल में चार दाल के दौरान मात्र 7 प्रतिशत मूल्य वृद्धि हुई है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 103 प्रतिशत बढ़ा है। हमने कभी भी महंगाई के मुद्दे पर राजनीति नहीं किया है। ना ही कर रहे हैं। सरोज ने कहा कि चार साल में सभी चीजों को नियंत्रित किया जाए…किसी भी सूरत में संभव नहीं है। बावजूद इसके सरकार सभी मामलों में ईमानदार प्रयास कर रही है।

                                          उप चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस की जीत के सवाल पर सरोज ने कहा कि उपचुनाव तात्कालिक और स्थानीय मुद्दों पर होते हैं। इन परिणामों का असर प्रदेश के परिणामों पर नहीं होगा।

       छत्तीसगढ़ को क्या महिला मुख्यमंत्री की जरूरत नही हैं। सरकार और संगठन में महिलाओं को सम्मानित स्थान भी नहीं मिला है। क्या महिलाओं को भाजपा को दबाकर रखा गया है। सरोज ने बताया कि महिलाओं को दलित नहीं बनाया गया है। संगठन में महिलाएं शीर्ष संगठन में है। नेतृत्वकर्ता के लिए महिला और पुरूष का अंतर नहीं होता। जो नेतृत्व कर सकता है…उसे अवसर जरूर मिलता है। भारतीय जनता पार्टी में तो मिलता ही है।

                   लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि देश में आपातकाल की स्थिति बन रही है। आपने काला दिवस मनाया। इस समय प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी का संकट है। जवाब में सरोज ने कहा कि लालकृष्म आडवाणी ने आताकाल जैसी स्थिति पर बयान दिया ही नहीं। बाद में उन्होने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है। कांग्रेस के समय आपातकाल लगाया गया। भारत के इतिहास में आपातकाल लगाया जाना काला अध्याय है। उसे याद कर हम कालादिवस मनाते हैं। यदि वर्तमान में आपातकाल की स्थिति होती तो आप और अन्य लोग जेल में होते। लालकृष्ण आडवाणी ने इमरजेन्सी पर बयान दिया है। ना की वर्तमान में आपातकाल की स्थिति बन रही है। आपातकाल में लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।

                              कैसा लोकतंत्र..किसान आत्महत्या कर रहा है। विधायक को पीटा जा रहा है। मांग रखने पर पुलिस कर्मचारियों को जेल में डाला जा रहा है। क्या यह दमन की नीति नहीं है। सरोज ने कहा कि किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। पेन्ड्रा में किसान आत्महत्या के मामले को सरोज ने इंकार कर दिया।  उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह संवेदनशील और संजीदा मुख्यमंत्री हैं। उन्होने सबको साथ लेकर सबका विकास किया है।

                महिला मुख्यमंत्री होनी चाहिए या नहीं। सवाल को टालते हुए सरोज ने कहा कि नेतृत्व के लिए महिला और पुरूष का होना जरूरी नहीं है। कितनी सीट पा रही हैं के सवाल पर सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 65 का लक्ष्य रखा है। और लक्ष्य को हासिल भी कर रहे हैं।

                अंत में एक  सवाल के जवाब में सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया थके हारे व्यक्ति हैं। उन पर मैं क्या कुछ कहूं। जो कुछ काफी थका हारा और अकेला है।

                  पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरोज पाण्डेय के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय,मेयर किशोर राय,जिला अध्यक्ष रजनीश सिंंह,महामंत्री घनश्याम कौशिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सरोज पाण्डेय के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। फूल माला,शाल से स्वागत किया।

close