तबादलेः कई अपर- डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर…… पंचायत के CEO भी बदले

Chief Editor
2 Min Read
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं ।  जिनमें अपर कलेक्टर ,डिप्टी कलेक्टर , उपसचिव और  मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल है ।
विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के मुताबिक श्रीमती लीना कमलेश मंडावी अपर कलेक्टर जिला बलौदा बाजार भाटापारा से अपर कलेक्टर जिला कोरिया ,जोगेंद्र नायक अपर कलेक्टर जिला रायपुर से अपर कलेक्टर जिला बलौदा बाजार- भाटापारा , जे आऱ. चौरसिया संयुक्त कलेक्टर जिला सुकमा से संयुक्त कलेक्टर जिला गरियाबंद, ओपी कोसरिया अपर कलेक्टर जिला गरियाबंद से अपर कलेक्टर जिला सुकमा, सुश्री रीता यादव संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नया रायपुर से उप सचिव राजस्व विभाग मंत्रालय नया रायपुर  , अंजोर सिंह पैकरा डिप्टी कलेक्टर जिला बलौदा बाजार -भाटापारा से डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया , रवि राही डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया से डिप्टी कलेक्टर जिला जशपुर ,   हितेश कुमार बघेल डिप्टी कलेक्टर जिला जशपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला रायगढ़ , कुमारी निशा नेताम डिप्टी कलेक्टर जिला रायगढ़ से डिप्टी कलेक्टर जिला कांकेर  ,  विनय कुमार पोयाम डिप्टी कलेक्टर जिला कांकेर से डिप्टी कलेक्टर जिला बीजापुर ,  श्रीमती प्रेमलता डिप्टी कलेक्टर जिला राजनांदगांव से डिप्टी कलेक्टर जिला दुर्ग ,  सूरज कुमार डिप्टी कलेक्टर जिला कोंडागांव से डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर ,  राजकुमार तंबोली डिप्टी कलेक्टर जिला बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला कोंडागांव ,   सुमित अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर जिला मुंगेली से डिप्टी कलेक्टर जिला बिलासपुर  , श्रीमती सीमा ठाकुर डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला महासमुंद ,  मनीष मिश्रा डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला मुंगेली  , सुनील कुमार शर्मा डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला धमतरी  , राजीव कुमार पांडे डिप्टी कलेक्टर जिला धमतरी से डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर ,  विनायक शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा से डिप्टी कलेक्टर जिला रायपुर ,  आनंद स्वरूप तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा पदस्थ किए गए हैं ।
close