हत्या का साक्ष्य छिपाने का आरोप..पूछताछ के बाद रजिस्ट्रार गिरफ्तार…पुलिस कप्तान ने की पुष्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सीवी रामन विश्वविद्यालय के अस्टिटेंट रजिस्ट्रार नीरज कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नीरज कश्यप हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने का आरोप है। कश्यप को बिलासपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नीरज सीवी रामन यूनिवर्सिटी में अस्टिटेंट रजिस्ट्रार मैनेजमेंट एंड फायनेंस के पद काम कर रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              जानकारी हो कि मालूम हो कि तोरवा थाना इलाके के संजय साहू नाम के युवक का शव कार में मिला था। मामले में हत्या का आरोपी चंदन ध्रुव और उसके साथियों को गिरफ्तार पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ के दौरान नीरज कश्यप का नाम सामने आया।

                  11 मई को संजय साहू को चंदन ध्रुव और उसके साथियों ने मिलकर जमकर शराब पिलायी। इसके बाद संजय साहू को साथ लेकर चंदन ध्रुव और उसके साथी संजय के घर पहुंचे। संजय को गाड़ी में छोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गये…पत्नी से छेड़खाड की। इसके बाद संजय साहू को गाड़ी समेत सकरी में छोड़ दिया। सुबह तक संजय की मौत हो चुकी थी।

                               पूछताछ में जानकारी मिली कि चंदन ध्रुव ने मामले की जानकारी नीरज कश्यप को दी। शव को लेकर सभी नीरज के पहुंचे। इसी दौरान संजय साहू का मोबाइल नीरज कश्यप के घर पर छूट गया। पुलिस पड़ताल में संजय का मोबाइल नीरज कश्यप के घर से मिला। पूछताछ के लिए नीरज थाने में बुलाया गया। संतोषप्रद जवाव नहीं मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

                पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने नीरज कश्यप की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।पुलिस कप्तान ने बताया कि नीरज पर साक्ष्य छुपाने के आरोप है। गिरफ्तारी  के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

close