इलाज कराने आ रही महिला की मौत…बेटा गंभीर रूप से घायल..अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हआ हादसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–घुटकू के भाड़क निवासी एक युवक अपनी मां को लेकर इलाज कराने मोटर सायकल से बिलासपुर आ रहा था। कोनी थाना के करीब युवक की मोटर सायकल के साथ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद अज्ञात फरार हो गया। एक्सिटेन्ड इतना जबरदस्त था कि मोटर सायकल सवार 65 महिला देवकुंबर बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक को अपोलो में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू भाड़म निवासी अश्वनी सिंगरौल अपनी मां देवकुंवर बाई को इलाज के लिए मोटर सायकल से बिलासपुर ला रहा था। कोनी थाना पहुंचने से पहले ही युवक की मोटर सायकल को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिसके कारण 65 साल की महिला देवकुंवर बाई ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी। जबकि देवकुंवर का बेटा अश्ववनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब दोपहर 11 बजे की है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

                       गंभीर से घायल देवकुंवर और अश्वनी सिंगरौल को सिम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने देवकुंवर बाई का मौत हो जाना बताया। जबकि अश्वनी सिंगरौल की गंभीर हालत को देखकर अपोलो रिफर कर दिया गया। देवकुंवर बाई के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

        कोनी थाना और सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर अपोलो में भर्ती अश्वनी की हालत गंभीर है। होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी।

close