मंत्री चन्द्राकर देंगे केन्द्र प्रभारियों को शक्ति…बताएंगे जीत का तरीका..अमर और धरम करेंगे मार्गदर्शन…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक 8 और  9 जुलाई को होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने बताया कि 9 जुलाई सोमवार को प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर कोटा और मरवाही शक्ति केन्द्र संयोजनकों के साथ चर्चा भी करेंगे।
          भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह और महामंत्री रामदेव कुमावत ने बताया कि 8 जुलाई रविवार को विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक का आयोज गुरूनानक स्कूल दयालबंद में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 9 जुलाई सोमवार को विधानसभा बेलतरा, कोटा और मरवाही की बैठक रतनपुर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में होगी।
  रजनीश और रामदेव ने बताया कि 9 जुलाई को कोटा विधानसभा के स्थानीय  पदाधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे जिला प्रभारी मंत्री अजय चन्द्रकार लेंगे। दोपहर 1 बजे से बेलतरा, कोटा मरवाही विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक होगी।
                        बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ.सुभाऊ कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, तखतपुर विधायक और संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
close