भूपेश करेंगे आंदोलन की अगुवाई…12 जुलाई को तखतपुर तहसील का घेराव…केशरवानी ने बताया…किसान भी लेंगे हिस्सा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों के फसल बीमा,बोनस,सूखा राहत समेत विभिन्न मांगो को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जिले के सभी तहसीलों के घेराव का एलान किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और प्रवक्ता अनिल चौहान ने बताया कि 12 जुलाई को तखतपुर तहील का घेराव किया जाएगा। आंदोलन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 12 जुलाई से बिलासपुर की सभी तहसीलों का क्रमिक घेराव किया जाएगा। आंदोलन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल करेंगे। फसल बीमा के नाम पर किसानों से जबरन भारी भरकम प्रीमियम प्रति हेक्टेयर के दर से वसूला जा रहा है। पिछले तीन सालों से बिलासपुर जिला भीषण अकाल की चपेट में है। बावजूद इसके किसानों को ना तो सूखा राहत की ठीक से दी गयी और ना ही बीमा राशि। सरकार हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर किसानों को क्षतिपूर्ति राशि देने से बच रही है।

            विजय केशरवानी ने बताया कि पिछले साल खरीफ फसल भी  सूखे की चपेट में आने से बरबाद हो गयी। राज्य सरकार ने जिले की अधिकतर तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया। लेकिन राहत के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है। फसल बीमा के नाम पर जिले के अधिकतर किसानों से भारी भरकम प्रीमियम तो वसूला गया लेकिन अकाल के बाद किसानों को राहत के नाम केवल छल किया गया। कांग्रेस ने फसल बीमा और अन्य मांगों को लेकर समय समय पर सरकार को ध्यान भी दिलाया। बावजूद इसके किसानों की गुहार को नहीं सुना गया। 12 जुलाई को भूपेश बघेल की अगुवाई में तहसीलों का घेराव किया जाएगा। सरकार पर दबाव बनाकर किसानों को समुचित न्याय दिलाया जाएगा। केशरवानी ने बताया कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हैं। आंदोलन का आगाज तखतपुर तहसील से भूपेश किया जाएगा।

                   विजय केशरवानी ने बताया कि सरकार के आदेश पर जिले में बीमा कंपनियों ने 62525 किसानों से भारी भरकम प्रीमियम वसूला गया है। जिले की लगभग एक लाख हेक्टेयर जमीन का बीमा किया गया। जिले के सूखाग्रस्त होने के बाद भी किसानों को सूखा राहत के नाम पर 2 रुपए से लेकर 100 रूपए की मुआवजा राशि दी गयी। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजाक को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी। तहसीलों का घेराव समुचित मुआवजे की मांग करेगी।

                   जिला कांग्रेस महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चैहान ने बताया कि तखतपुर तहसील के बाद जिले के सभी तहसील कार्यालयों का घेराव कार्यक्रम जल्द ही तिथिवार घोषित किया जाएगा। कमोबेश तहसीलों के घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी. एस. सिंहदेव, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रिय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत समेत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्टीय पदाधिकारी किसानों के हित में आंदोलन का नेतृत्व करेगें। तखतपुर विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के बाद मस्तूरी, बिल्हा, कोटा, मरवाही, पेण्ड्रा, गौरेला, बेलतरा तहसीलों का घेराव भी किया जाएगा।

close