अमर ने कहा बह रही विकास की गंगा..शक्ति केन्द्र प्रभारियों को धरम ने बताया..जन जन तक पहुंचे सरकार का संदेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केन्द्रों की बैठक हुई। बैठक का आयोजन गुरूनानक स्कूल दयालबंद में हुई। बैठक में भाजपा के दिग्गज नेताओं के अलावा बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर और मस्तूरी विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक के पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा मुखर्जी के छाया चित्र पर दीपप्रज्वलित कर याद किया।
            बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति और मतदान केन्द्रों पर काम करना है। बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित करना है। कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर मतदाताओं को न केवल भाजपा की रीति-नीति बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सालों के विकास कार्यो को पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देंगे।
                    नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी की सरकार ने मात्र चार सालों विकास की गंगा बहायी। आज तक किसी सरकार ने ऐस नही किया है। गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुॅचाने के अनेक योजनायें और उपाय केन्द्र सरकार ने किया है। किसानों की लागत का दुगना लाभ, आवासविहीनों का पक्के मकान बनाकर देने की योजना तीव्र गति से जारी है।  मोर जमीन मोर मकान अभियान के तहत कच्चे मकान को पक्का किया जा रहा है।
    प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने दायित्वों को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। बूथ स्तर पर हमारे संगठन के कार्यो को लेकर जाना है। वैचारिक कार्यो को भी करना है। वर्तमान के पीढ़ियों को भाजपा के इतिहास को बताना है।  साय ने कहा कि अपना बूथ हमें सबसे मजबूत करना है । उन्होने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभावार बैठक का भी आयोजन किया जाएगा।
                   सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास को नई दिशा देकर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे है।  भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री योजनायें बना रहे हैं। इसका असर भी दिखने लगा है।
          बैठक को भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ.सुभाऊ कश्यप ने  भी संबोधित किया।  गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि संगठन के कार्यों को  हमारे कार्यकर्ता ईमानदारी से अंजाम दे रहे हैं। इसका सीधा लाभ हमें मिलेगा। प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।
              भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि  9 जुलाई सोमवार को बेलतरा, कोटा और मरवाही विधानसभा शक्ति केन्द्रों की बैठक रतनपुर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में होगी। बैठक में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, रामदेव कुमावत समेत बड़ी संख्या में शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक मौजूद थे।
close