आरके राय ने कहा…प्रदेश में परिवर्तन की लहर..जोगी के हाथ में आएगी सत्ता…जनता रहेगी खुशहाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर–जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार सात सूत्रीय मांगों को लेकर गंभीर नही है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने 6 जुलाई को नई दिल्ली में सैकड़ो जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय तक पैदल मार्च किया था। केन्द्र सरकार का ध्यान छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्याओं की तरफ आकर्षित किया। यद्यपि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बावजूद इसके समस्याओं की तरफ ना तो केन्द्र और ना ही छत्तीसगढ़ सरकार ने ध्यान दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ की समस्याओं पर भाजपा.कांग्रेस दोनों चुप हैं। दोनों की घोर चुप्पी और समस्याओं के खिलाफ अजीत जोगी के निर्देश पर प्रदेश में गुपचुप ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी के जयस्तंभ चौक पर आज पार्टी के कार्यक्रम प्रभारी आसिफ मेमन की अगुवाई में गुपचुप ठेला लगाया गया। जनता कांग्रेस का गुपचुप ठेला जयस्तंभ चौक पर मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

                                  इस अवसर पर गुण्डरदेही विधायक आरके राय ने कहा केन्द्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिये अब छत्तीसगढ़ में जनता ने ठान लिया है कि अजीत जोगी का राज लाना है। छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाना है।

                                 पार्टी के महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। आम जनता अजीत जोगी के हाथ में प्रदेश  की कमान सौंपना चाहती है।

                           कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक आर के राय महामंत्री अब्दुल हमीद हयात मीडिया चेयरमेन इकबाल अहमद रिजवी वरिष्ठ नेता सूर्यकान्त तिवारी समेत  बड़ी संख्या में जनता कांग्रेसी उपस्थित थे।

close